herzindagi
image

DIY Cucumber Toner: खीरे के जूस में मिलाएं ये 2 चीजें और घर पर तैयार करें 'Natural Toner', जानें बनाने का सही तरीका

DIY Cucumber Toner: अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर पर कोई खास टोनर बनाना चाहती हैं, तो अब आप खीरे से एक खास टोनर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।  
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 19:21 IST

हर महिला चाहती है, की उसकी स्किन बेदाग औरचेहरा निखरा हुआ दिखें। ईसिस चाह में कई महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं ट्रीटमेंट भी लेती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केमिकल फ्री और कुछ खास उपाय की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक खास टोनर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बना सकती हैं।

चेहरे के लिए खीरे से बना खास होममेड टोनर 

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और पिंपल्स, रेशैज जैसी परेशानियों को कम करने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो अब आप खीरे से खास टोनर बना सकती हैं। इस खास होममेड टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -   

1 - 2026-02-02T185807.852

यह भी पढ़ें- रात में सोने से पहले लगा लें एलोवेरा जेल के साथ ये एक चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो

होममेड टोनर बनाने के लिए सामग्री -

होममेड टोनर बनाने का तरीका -

  • अब आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से खास होममेड फेस टोनर तैयार कर सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में खीरे का रस निकाल लें।
  • खीरे का रस बनाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें और इसका रस अलग कर लें।
  • अब इस रस में थोड़ा सेब का सिरका और थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें। 
  • दोनों को मिलाने के बाद आप इस मिश्रण को मिक्स कर टोनर तैयार कर लें।
  • अब आपका होममेड टोनर बनकर तैयार हैं, इसे आप एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख सकती हैं। 

    2 - 2026-02-02T185809.288

  • आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर इस टोनर को अप्लाई कर सकती हैं।
  • इसे रातभर लगा रहने दें, उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।