
स्किन की तरह ही आपके बालों को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। यूं तो बालों की केयर करने के लिए मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट अवेलेबल हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की केयर करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। ग्लिसरीन ना केवल आपकी स्कैल्प और बालों को मॉइश्चराइज़ करने में मदद करती है, बल्कि इससे डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने से लेकर रूसी आदि समस्याओं के उपचार में मदद मिलती है।
ग्लिसरीन के इस्तेमाल का एक लाभ यह है कि यह हर टाइप के हेयर के लिए लाभदायक है। इसलिए चाहे आपके बाल रूखे हों या फिर घुंघराले, आप बेहद आसानी से ग्लिसरीन को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे बालों में सही तरह से इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आपको बालों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: हेयर स्पा क्रीम बाजार से खरीदने की बजाय घर पर करें तैयार, बाल दिखेंगे सिल्की और शाइनी

जब भी ग्लिसरीन को बालों में लगाती हैं, तो हमेशा इसे हेयर ऑयल में मिक्स करके अप्लाई करें। दरअसल, ग्लिसरीन (ग्लिसरीन को ब्यूटी रूटीन में शामिल करने के तरीके) की कंसिस्टेंसी काफी थिक होती है और जब आप इसे सीधे बालों में लगाती हैं तो इससे आपको इचीनेस व इरिटेशन हो सकती है। इसलिए, ग्लिसरीन को हमेशा डायलूट करके ही बालों व स्कैल्प पर लगाने की सलाह दी जाती है।
यह एक जरूरी टिप है, जिसका ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। कुछ महिलाएं सीधे ही बालों में ग्लिसरीन लगाना शुरू कर देती हैं, जबकि यह तरीका पूरी तरह से गलत है। जब भी आप बालों या स्कैल्प में ग्लिसरीन को अप्लाई कर रही हैं तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि आपकी स्कैल्प अच्छी तरह क्लीन हो। इसलिए आप पहले बालों को वॉश करें और उसके बाद ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। बालों को वॉश करने के लिए आप हर्बल शैम्पू को यूज कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घने और लंबे बालों के लिए अपनाएं प्राचीन हेयर ऑयल मसाज, जानें सही तरीका

ग्लिसरीन बालों में एक कंडीशनर की तरह काम करता है, इसलिए हेयर वॉश करने के बाद इसे अप्लाई करना चाहिए। लेकिन एक बार अप्लाई करने के बाद आपका बालों को रिंस करने का तरीका भी सही होना चाहिए। कुछ महिलाएं बालों को रिंस करने के लिए गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप कोशिश करें कि आप सामान्य पानी से ही बालों को धोएं। गुनगुने पानी से बालों को रिंस करने से उनका रूखापन बढ़ता है और बाल डैमेज होते हैं।
बालों के लिए ग्लिसरीन बेहद ही लाभकारी माना गया है, लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें। ग्लिसरीन को बालों में सप्ताह में एक बार लगाना पर्याप्त होता है। अगर आप इसका अधिक इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपकी स्कैल्प को बहुत ज्यादा ऑयली कर देगा। हालांकि, अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं या फिर आपको रूसी की समस्या है तो आप इसे सप्ताह में दो बार भी लगा सकती हैं। लेकिन इससे ज्यादा इसे इस्तेमाल करने से बचें।

अगर आप अपने फ्रिजी या रूखे बालों को आसानी से मैनेज करना चाहती हैं तो ऐसे में आप ग्लिसरीन को बतौर सीरम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस दौरान आपको ग्लिसरीन को स्कैल्प नहीं, बल्कि बालों की लेंथ पर अप्लाई करना होता है। ग्लिसरीन से सीरम बनाने के लिए आप उसमें रोज वाटर व कोकोनट ऑयल को मिक्स कर सकती हैं।
अब जब भी आप बालों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें तो इन छोटे-छोटे टिप्स को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।