Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:07 AM IST HZ Awards 2026
image

DIY Natural Sunscreen: एलोवेरा जेल में मिलाएं ये 2 चीजें और बनाएं बाजार जैसी सनस्क्रीन, चेहरे पर नहीं होगी टैनिंग

एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखता है। ऐे में आप भी इससे नेचुरल सनस्क्रीन को बना सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी और टैनिंग भी नहीं दिखाई देगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 18:01 IST

गर्मियों में टैनिंग और सनबर्न की समस्या सबसे ज्यादा होती है, जिसकी वजह से हम अलग-अलग प्रोडक्ट को चेहरे पर अप्लाई करते हैं, ताकि सूरज की किरणों से अपने चेहरे को बचा सकें। इसके लिए बाजार में कई सारी सनस्क्रीन मिलती हैं, जिनका इस्तेमाल आप अक्सर चेहरे पर करती हैं। इस बार आपको सनस्क्रीन के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एलोवेरा जेल से सनस्क्रीन बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इससे किसी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम भी नहीं होती है। ब्यूटिशियल रजनी निगम ने इसे बनाने का पूरा तरीका शेयर किया है। आप भी इससे अपने लिए सनस्क्रीन बना सकती हैं।

एलोवेरा जेल से सनस्क्रीन बनाने के लिए सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 2 चम्म्च
  • विटामिन ई कैप्सूल- 1

2 - 2026-04-09T140101.687

एलोवेरा जेल से सनस्क्रीन कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है।
  • इसमें आपको विटामिन ई कैप्सूल को मिक्स करना है।
  • इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब तक ये क्रीम जैसी न बन जाए।
  • फिर इसे एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं केमिकल-फ्री सनस्क्रीन, धूप में भी खिली-खिली रहेगी आपकी त्वचा

एलोवेरा जेल के सनस्क्रीन को कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना है।
  • फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करके मसाज करनी है।
  • इसे आप जब भी घर से बाहर जाएं, तो इसका इस्तेमाल करें।
  • इससे आपको सनटैन और सनबर्न की समस्या नहीं होगी। साथ ही आप नेचुरल चीज को चेहरे पर इस्तेमाल कर पाएंगी।
  • आप इसे 1 से 2 हफ्ते के लिए स्टोर कर सकती हैं, तो ऐसे में आप इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

! (4)

यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Mistakes in Summer: ऑयली स्किन वाली महिलाएं गर्मियों में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना कील-मुहांसों से खराब हो सकता है चेहरा

इस तरह से आप घर पर ही कुछ ही समय में यह बनकर तैयार हो जाएगी। इस तरह की सनस्क्रीन आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। साथ ही इसके बाद आपको बाजार से सनस्क्रीन को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे लगाने से ही आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही चेहरे पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। आप चाहें तो इसके लिए अपने एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर कर सकती हैं, ताकि आपकी स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या न हो। साथ ही स्किन प्रॉब्लम न बढ़े।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।