Wed Apr 15, 2026 | Updated 05:32 AM IST
diy shampoo for frizz free silky hair at home under 20 rupees

DIY Shampoo: सिर्फ 20 रुपये में बनाएं शैंपू, झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सिल्की

झड़ते और रूखे बालों से परेशान हैं? आंवला, शिकाकाई, रीठा और एलोवेरा से बना Ayurvedic DIY Shampoo जानें, जो बालों को बिना किसी केमिकल डैमेज के नेचुरल तरीके से मजबूत, सिल्की और शाइनी बनाता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 07:31 IST

कभी हम सोचते थे कि महंगे शैंपू और कंडीशनर ही बालों की असली केयर करते हैं और मम्मी के घरेलू नुस्खे पुराने जमाने की बात है, लेकिन आज समझ आता है कि वो नुस्खे नहीं, बल्कि असली साइंस थे, जो बालों को बिना नुकसान के हेल्दी रखते थे। अगर आप भी झड़ते बालों, ड्राईनेस और डलनेस से परेशान हैं, तो यह Ayurvedic DIY Shampoo आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन हो सकता है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। आइए आर्टिकल के माध्‍यम से इसे बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

होममेड शैंपू की सामग्री

  • आंवला पाउडर- 2 चम्मच
  • शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच
  • हिबिस्कस पाउडर- 2 चम्मच
  • रीठा पाउडर- 1 चम्मच
  • मेथी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • पानी-2 कप

homemade-shampoo-for-hair

होममेड शैंपू बनाने का तरीका

  • सभी चीजों को पानी में मिलाकर रातभर भिगो दें।
  • सुबह इसे 5-7 मिनट तक उबालें।
  • ठंडा होने दें और फिर छान लें।
  • आपका नेचुरल शैंपू तैयार है।

होममेड शैंपू इस्‍तेमाल करने का तरीका

  • इस लिक्विड को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 2-3 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Hair Fall Spray: ₹10 में घर पर बनाएं नेचुरल हेयर स्‍प्रे, कम होगा बालों का झड़ना

होममेड शैंपू में मौजूद चीजों के फायदे

  • आंवला बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
  • शिकाकाई नेचुरल क्लींजर है, जो बालों को बिना ड्राई किए साफ करता है।
  • रीठा बालों में झाग बनाकर गहराई से सफाई करता है।
  • हिबिस्कस बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है।
  • मेथी हेयर फॉल कम करती है और ग्रोथ बढ़ाती है।
  • एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।

Ayurvedic Hair Shampoo

होममेड शैंपू के फायदे

  • बालों का झड़ना कम होगा
  • बाल सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे।
  • स्कैल्प हेल्दी और क्लीन रहेगा।
  • कोई केमिकल डैमेज नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- अंडे में मिलाकर लगाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा पार्लर जैसा 'हेयर स्पा' घर पर

इस शैंपू को रेगुलर इस्‍तेमाल करें। नेचुरल चीजें धीरे-धीरे असर दिखाती हैं, लेकिन इनका रिजल्ट लॉन्ग-लास्टिंग होता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
शिकाकाई बालों के लिए कैसे फायदेमंद होता है?
शिकाकाई नेचुरल क्लींजर है, जो बालों को बिना ड्राईनेस से हेल्‍दी बनाता है।
क्या इससे बालों का झड़ना कम होगा?
इसमें मौजूद आंवला, मेथी और रीठा बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल धीरे-धीरे कम होता है।
क्या यह डैंड्रफ में भी मदद करता है?
शिकाकाई, रीठा और एलोवेरा स्कैल्प को क्लीन और हाइड्रेट रखते हैं, जिससे डैंड्रफ कम करने में मदद मिलती है।
आंवला पाउडर बालों के लिए कैसे फायदेमंद होता है?
यह विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन का पावरहाउस है, जो बालों को पोषण देकर घना और चमकदार बनाता है। 
क्या यह होममेड शैंपू सभी हेयर टाइप के लिए सही है?
यह शैंपू ड्राई, ऑयली और नॉर्मल सभी तरह के बालों के लिए फायदेमंद है। यह स्कैल्प को बिना ड्राई किए साफ करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।