Tue Mar 10, 2026 | Updated 06:35 AM IST
herzindagi
image

Homemade Hair Conditioner: केमिकल कंडीशनर को कहें बाय बाय, रूखे और बेजान बालों के लिए घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल कंडीशनर

Hair Conditioner: केमिकल प्रोडक्ट को छोड़कर आप घर पर कंडीशनर को बनाएं। इससे बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। आइए बताते हैं घर पर आप कंडीशनर को कैसे तैयार कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-08, 13:19 IST

लंबे और शाइनी बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए हम अक्सर ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने के बाल साफ और हेल्दी नजर आते हैं, लेकिन इनका असर कुछ ही समय के लिए रहता है। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों से हेयर कंडीशनर को तैयार कर सकती हैं। कंडिशनर नेचुरल तरीके से तैयार किया जाएगा इसलिए वो बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं करेगा। साथ ही आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए बताते हैं कंडीशनर को कैसे तैयार कर सकते हैं।

हेयर कंडीशनर बनाने के लिए सामग्री

  • एलोवेरा जेल -2 चम्मच
  • केला- आधा पका हुआ
  • शहद- 1 चम्मच
  • नारियल का दूध- 2 से 3 चम्मच

1 - 2026-02-27T125517.034

हेयर कंडीशनर बनाने का तरीका

  • नेचुरल हेयर कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में केले को अच्छे से मैश करना है।
  • इसमें आपको शहद और एलोवेरा जेल को मिक्स करता है।
  • जब सारी चीजें मिक्स हो जाएं तो इसमें नारियल दूध डालना है।
  • इसके बाद आपको इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
  • फिर इसे एक जार में स्टोर करके रख लेना है।

2 - 2026-02-27T125514.002

यह भी पढ़ें- कर्ली हेयर को मैनेज करने के लिए लगाएं घर पर बने ये 5 होममेड कंडीशनर

हेयर कंडीशनर अप्लाई करने का तरीका

  • इसे लगाने के लिए आपको शैंपू से बालों को साफ करना है।
  • जब पानी से आप बाल साफ कर लें, तो इसके बाद इस कंडीशनर को अप्लाई करना है और 10 मिनट बालों में लगा रहने देना है।
  • इसके बाद आपको बालों को पानी से साफ करना है।
  • इसे तब बालों में अप्लाई करें, जब आप हैडवॉश करें, ताकि आपके बाल सिल्की हो सके।

3 - 2026-02-27T125515.518

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में बने कंडीशनर को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें।
  • अगर आपको इसे लगाना है, तो तुरंत बनाएं और हफ्तेभर में इसे खत्म कर लें। दोबारा लगाने के लिए फिर से बनाएं, ताकि ये फ्रेश रहे।
  • बालों में किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आपके बालों में किसी तरह की प्रॉब्लम न हो ऐसे में आप पैच टेस्ट करके चीजों को अप्लाई करें।

यह भी पढ़ें- DIY: मेहंदी लगाने से बाल हो गए हैं ड्राई, तो जरूर ट्राई करें ये होममेड कंडीशनर

इस तरह से आप घर पर होममेड कंडीशनर को बनाकर तैयार कर सकती हैं, जिससे आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही आप बालों की देखभाल सही तरीके से कर पाएंगी।

नोट: बालों में किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बालों में क्यों लगाया जाता है हेयर कंडीशनर?
बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाने के लिए हेयर कंडीशनर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।