
आज के समय में हम सभी को बालों की किसी ना किसी समस्या से जूझना पड़ता ही है। खानपान से लेकर पॉल्यूशन, तनाव व केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से बाल डैमेज होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बहुत अधिक रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि इस स्थिति में हम सभी बार-बार हेयर प्रोडक्ट्स स्विच करते चले जाते हैं। जबकि वास्तव में आपको घर ही बालों को अतिरिक्त नरिशमेंट देने के बारे में सोचना चाहिए, जिससे हेयर डैमेज को रिवर्स किया जा सके।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर बालों के लिए कंडीशनर बनाकर उसे अप्लाई करें। इन कंडीशनर की मदद से डैमेज हेयर को रिपेयर करने में मदद मिलती है और कुछ ही वक्त में बाल अधिक मजबूत व शाइनी नजर आने लगते हैं। साथ ही साथ, पर्याप्त पोषण मिलने की वजह से बालों की ओवर ऑल हेल्थ सुधरती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डैमेज्ड हेयर के लिए घर पर ही कंडीशनर बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
एवोकाडो विटामिन ए, डी और ई से भरपूर होता है, साथ ही इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड भी होते हैं जो डैमेज्ड बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें रिपेयर करने में मदद करते हैं। वहीं, शहद बालों की नमी बनाए रखता है, जिससे बाल अधिक स्मूथ और हाइड्रेटेड बनते हैं।
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण अंडे बालों को मजबूत बनाने और डैमेज को रिपेयर करने में मदद करते हैं। वहीं, जैतून का तेल डीप कंडीशन और मॉइश्चराइज़ करता है।

यह भी पढ़ें- वैक्सिंग करने के दौरान करती हैं ये गलतियां तो त्वचा का रंग हो सकता हैं काला, इन टिप्स को करें फॉलो
नारियल का दूध विटामिन सी, ई और बी से भरपूर होता है, साथ ही इसमें प्रोटीन और नेचुरल ऑयल भी होते हैं जो बालों को पोषण देने और डैमेज को रिपेयर करने में मदद करते हैं। वहीं, एलोवेरा भी बालों को स्मूथ बनाने और उनकी ग्रोथ को बूस्ट अप करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Thick Hair Growth: घने और लंबे बालों के लिए आजमाएं यह तेल, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।