बदलते लाइफस्टाइल के कारण सही तरीके से हम डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं। वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारण भी बाल बेजान और पतले हो जाते हैं। यही इनके झड़ने का मुख्य कारण भी बनता जा रहा है। हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत नजर आए।
नए बाल उगाने के लिए आपको मार्केट में कई तरह के तेल मिल जाएंगे, लेकिन इनकी सही तरीके से देखभाल करने के लिए घरेलू चीजें ही बेस्ट होती हैं। तो आइये जानते हैं एक ऐसे तेल के बारे में जो घर की चीजों से बनाया गया है और नए बाल उगाने से लेकर इनकी सही देखभाल करने तक में यह मददगार साबित हो सकता है।
बालों की ग्रोथ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- मेथी दाना
- नारियल का तेल
मेथी दाना को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?
- मेथी दाना बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है।
- पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है।
- इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।
नारियल के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?
- नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
- बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है।

बालों की ग्रोथ करने के लिए तेल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले मेथी दाने को बारीक पीस लें।
- आप चाहें तो इसे धीमी आंच में उबाल भी सकती हैं।
- मेथी दाने को छान लेने के बाद इसे 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
- इसके सूखने के बाद आप इसमें नारियल के तेल को मिलायें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
- इसे बालों में 2 घंटे इसे लगा रहने दें।
- शैम्पू और कंडीशनर यानी बालों को सही तरीके से धो लें।
- लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों की देखभाल करने वाला घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों