
Water Tank Cleaning Tips: आज के समय में सभी घरों में वॉटर टैंक जरूर होता है। अगर आप एक बार टैंक को पानी से भर देती हैं तो आपको बार-बार पानी की जरूरत पड़ने पर माेटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे हमारा काम काफी हद तक आसान हो जाता है। हालांकि, हर काेई इसकी सफाई करने से कतराता है। ऐसे में इसमें सालों की गंदमी जमा हो जाती है।
ऊपर से देखने पर तो पानी साफ लगता है, लेकिन अंदर दीवारों पर काई, मिट्टी और कीचड़ जम जाती है। ऐसे में ये पानी हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी इसकी सफाई करने से कतराती हैं, तो हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे मिनटों में वॉटर टैंक की सफाई हो जाएगी। आइए जानते हैं-
-1770887057628.jpg)
टंकी साफ करने का एक आसान तरीका क्लोरीन वाला पाउडर है। सफाई करने के लिए टंकी का पानी पूरा खाली कर दें। फिर एक बाल्टी पानी में थोड़ा डिटर्जेंट और ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें। अब इसे टंकी में डाल दें। आधे घंटे बाद जहां तक हाथ पहुंच सके, वहां हल्के ब्रश या कपड़े से पोंछ लें। फिर सारा पानी बाहर निकाल दें। बाद में साफ पानी से एक बार टंकी को धो दें।
यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलतियां, छोटी आंखें भी दिखेंगी बड़ी
सफेद सिरका और बेकिंग सोडा भी टंकी की सफाई करने में काम आ सकता है। सबसे पहले टंकी में सिरका और बेकिंग सोडा का घोल डाल दीजिए। इससे अंदर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और बदबू भी दूर हाेगी। दो घंटे बाद पानी निकाल दें और साफ पानी से धो लें।
अगर आप चाहती हैं कि पानी की टंकी जल्दी साफ हाे जाए तो क्लोरीन टैबलेट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। टंकी जितना बड़ा है, उस हिसाब से आप क्लोरीन टैबलेट डाल दें और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे बैक्टीरिया खत्म होते हैं। इसके बाद पूरा पानी बाहर निकाल दें। दोबारा साफ पानी ही भरें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव
हर 3 से 4 महीने में एक बार टंकी की सफाई करना जरूरी है। साथ ही टंकी का ढक्कन हमेशा बंद रखें, ताकि धूल और कीड़े अंदर न जाएं।
यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
तो अगर आप भी पानी के टंकी की सफाई करने में ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो ये ट्रिक फॉलो कर सकती हैं। इससे टंकी की सफाई आसानी से हो जाएगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।