Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:53 AM IST
herzindagi
Water Lily Plantation Tips

Water Lily Care: पानी में रहने के बावजूद मुरझा रही है वॉटर लिली, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये 5 गलतियां?

Water Lily Plantation Tips: कुछ लोग घर के गार्डन या छत पर बने छोटे टैंक में वॉटर लिली का पौधा लगाना पसंद करते हैं। इसके फूल द‍िखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं। इसके बड़े-बड़े पत्ते और रंगीन फूल पूरे जगह को अलग ही लुक दे देते हैं। हालांक‍ि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि पौधा तो ठीक दिखता है, पत्ते भी निकलते हैं, फिर भी फूल नहीं आते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको कौन सी गलत‍ियाें को करने से बचना चाह‍िए। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 10:51 IST

Water Lily Gardening Tips: आज के समय में हर कोई अपने घर की बालकनी या होम गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए ढेर सारे पेड़-पौधे लगाता है। इससे घर की खूबसूरती तो निखर ही जाती है, साथ ही आपको ताजे फल, फूल और सब्जियां भी मिलने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घरों में पानी वाले पौधे भी लगाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घर के गार्डन या छत पर बने छोटे टैंक में भी वॉटर लिली लगा लेते हैं।

ये दिखने में भी काफी सुंदर लगते हैं। इसके बड़े-बड़े पत्ते और रंगीन फूल पूरे जगह को अलग ही लुक दे देते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि पानी में रहने के बावजूद वॉटर लिली का फूल मुरझा जाता है। इसके पीछे कुछ वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

water lily care tips (1)

धूप कम मिलना

वॉटर लिली को अच्छी धूप चाहिए होती है। अगर इसे रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप नहीं मिलती तो फूल मुरझाने लगते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ भी धीमी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इसे ऐसी जगह रखें जहां दिन में अच्छी धूप आती हो।

यह भी पढ़ें- Madhumalti Care Tips: गर्मियों में फूलों से लद जाएगी मधुमालती की बेल, बस मार्च में कर लें ये 5 जरूरी काम

सही मिट्टी का इस्तेमाल करना

इसके लिए बिना ड्रेनेज वाला ही पॉट लें। बहुत लोग गमले में नॉर्मल गार्डन वाली मिट्टी ही डाल देते हैं, जो पानी में जल्दी फैल जाती है। इससे पानी तो गंदा होता ही है, जड़ें भी ठीक से सेट नहीं हो पाती हैं। वॉटर लिली के लिए थोड़ी भारी और चिकनी मिट्टी लें।

यह भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल

पौधे को गलत गहराई में लगाना

वॉटर लिली के पौधे को आमतौर पर 8 से 18 इंच नीचे रखना सही माना जाता है। अगर पौधा बहुत ऊपर रहेगा या बहुत ज्यादा अंदर तक गहराई में रहेगा, तो उसकी ग्रोथ पर असर पड़ेगा।

समय-समय पर खाद न देना

जैसे आप बाकी पौधों को खाद देती हैं, वैसे ही वॉटर लिली को भी बढ़ने के लिए पोषण की जरूरत होती है। गर्मियों और बारिश के मौसम में हर 2 से 4 हफ्ते में खाद दें।

water lily care tips (2)

सूखी पत्तियाें और फूलों को न हटाना

कई बार हम पुराने पत्तों और मुरझाए हुए फूलों को हटाते ही नहीं हैं। ये भी एक वजह है जिससे फूल मुरझाने लगते हैं और पौधे की ग्रोथ भी धीमी हो जाती है। कई बार तो जड़ें भी सड़ने लगती हैं। इसलिए इन्हें हटाना बिल्कुल भी न भूलें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

कुछ चीजें जो वॉटर लिली में नहीं करनी चाहिए

  • बहुत छोटे गमले में पौधा न लगाएं
  • बार-बार जगह बदलने से बचें
  • गंदा या बदबूदार पानी न रहने दें
  • बहुत ज्यादा खाद एक साथ न डालें

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

तो अगर आप भी इन गलतियों को करने से बचती हैं तो आपके घर में लगा वॉटर लिली का पौधा ढेर सारे फूल देना शुरू कर देगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या वॉटर लिली को धूप पसंद है?
हां, इसे खुली धूप पसंद होती है। छांव में रखने पर फूल कम आते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।