
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सेहत बहुत ज्यादा डाउन होती जा रही है। वजह है खानपान का असर। हमारे शरीर में आधे से ज्यादा बीमारी तो खराब पानी पीने से होती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसी जगहों का पानी तो बहुत ही खराब है। ऐसे में अब हर कोई आरओ (RO) का पानी ही पीता है और इसी पानी से हर घर में खाना बनता है।
RO का पानी भले ही हमारी सेहत को बनाए रखता है, लेकिन इसकी भी सफाई करना उतना ही जरूरी है। अगर इसकी सफाई नहीं की जाएगी तो RO का फिल्टर गंदा पानी देने लगता है। कई बार हम जान ही नहीं पाते हैं कि आरओ के फिल्टर को सफाई की जरूरत है और हम गंदा पानी पीते रहते हैं। ऐसे में हम आपको उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर आपको समझ जाना चाहिए कि आरओ का फिल्टर सफाई मांग रहा है। आइए उन संकेतों के बारे में जानते हैं-
-1774512440990.jpg)
अगर आपको पानी का स्वाद पहले जैसा नहीं लग रहा है, तो ये फिल्टर के गंदा होने का पहला साइन होता है। कभी-कभार तो पानी में अजीब सा स्वाद या बदबू आने लगती है। इसका मतलब है कि फिल्टर सही से काम नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें- वॉटर फिल्टर में जम गई है गंदगी? इस 1 घोल से मिनटों में करें साफ... नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी रुपया
अगर आपके RO से पानी बहुत धीरे-धीरे आ रहा है, तो ये भी फिल्टर के गंदा होने का संकेत होता है। जब फिल्टर में गंदगी जम जाती है तो ऐसे में पानी का फ्लो कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- RO प्यूरीफायर कर रहा है परेशान? जानिए कैसे करें घर पर 10 मिनट में फिल्टर की सर्विसिंग
आपको बता दें कि अगर आरओ के पानी का रंग चेंज हो जाए ताे आपको समझ जाना चाहिए कि फिल्टर सही से काम नहीं कर रहा है। क्योंकि पानी हमेशा ट्रांसपैरेंट ही होता है।
यह भी पढ़ें- बिना RO भी शुद्ध हो सकता है पीने वाला पानी, बस मटके या बाल्टी में डालें यह एक सब्जी
अगर आप RO ऑन करती हैं और उसमें से अजीब सी आवाजें आ रही हों, ताे इसका मतलब ये है कि फिल्टर में कोई गड़बड़ी हो गई है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये भी एक संकेत है कि फिल्टर पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है और वह सही से काम नहीं कर पा रहा है।
-1774512452625.jpg)
कई बार इसलिए भी पानी गंदा आने लगता है क्योंकि फिल्टर को लंबे समय से चेंज नहीं किया गया होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि हर छह महीने या साल भर में एक बार आरओ का फिल्टर जरूर चेंज कर लें। इससे पानी की क्वालिटी अच्छी रहती है।
यह भी पढ़ें- AC और RO का वेस्ट वाटर का इस तरह से करें इस्तेमाल, पड़ोसी भी आप से होंगे इंस्पायर
ताे अगर आप भी सिर्फ RO का पानी पीती हैं तो उसके फिल्टर की सफाई पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। वरना आपका आरओ गंदा पानी देने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।