Fri Mar 20, 2026 | Updated 11:38 AM IST
herzindagi
AC filter cleaning at home

AC Cleaning Tips: एसी चलाने के पहले 10 मिनट में ऐसे साफ करें केबिन फिल्टर, पैसे खर्च करने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

AC चलाने से पहले नीचे लेख में बताया गया 1 काम जरूर करें। बिना 1 भी रुपया खर्च किए घर पर AC Filter Clean करने के आसान टिप्स। जानें कैसे गंदे फिल्टर को साफ करके आप AC की कूलिंग बढ़ा सकती हैं और बिजली बिल बचा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 14:59 IST

How To Clean AC Cabin Filter: फरवरी का महीने जाते ही गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है। वहीं होली के बाद से लोगों ने कंबल को पैक और पंखा चलाकर सोना शुरू कर दिया है। अब ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब एसी चलाने की जरूरत पड़ेगी। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही लोग 6 महीने से बंद एसी और कूलर की सर्विस करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महीनों से बंद पड़े एसी को सीधे चालू करना आपकी सेहत और बिजली के बिल दोनों के लिए भारी पड़ सकता है।

बंद रहने के कारण एसी के केबिन फिल्टर में धूल और मिट्टी की मोटी परत जम जाती है, जो न केवल ठंडी हवा को रोकती है। इसके लिए अधिकतर लोग मैकेनिक को बुलाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खुद भी एसी फिल्टर की सफाई कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप एसी फिल्टर को साफ कर सकती हैं।

एसी फिल्टर को घर पर कैसे साफ करें? (How to Clean AC Filter at Home Without a Technician)

ac filter saaf karne ke saste tarike

  • साफ करने के लिए सबसे पहले एसी का मेन स्विच बंद कर दें।
  • अब एसी के फ्रंट पैनल यानी सामने वाले ढक्कन को दोनों किनारों से पकड़कर धीरे से ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके अंदर आपको जालीदार फिल्टर दिखाई देंगे। इन फिल्टर्स को धीरे से ऊपर की ओर धकेलें और आराम से नीचे की तरफ खींचकर बाहर निकाल लें।

इसे भी पढ़ें- बिना घर गंदा किए मिनटों में साफ कर सकती हैं पंखा, अपनाएं ये आसान तरीके

ब्रश से करें फिल्टर की सफाई (AC Filter Clean Karne Ka Tarika)

  • फिल्टर निकालने के बाद जाली पर आपको धूल की परत जमी हुई देखने को मिलेगी।
  • इसे सीधे पानी में डालने से पहले सूखे तरीके से साफ करना बेहतर होता है।
  • पुराने टूथब्रश या पेंट ब्रश से हल्के हाथों से धूल झाड़ें।
  • ऐसा करने से जाली के छोटे-छोटे होल्स में फंसी धूल निकल जाएगी।

फिल्टर अगर चिपचिपा हो, तो कैसे सफाई करें? (AC Filter Cleaning Hacks)

how to clean ac filter at home

  • फिल्टर से सूखी धूल निकल जाने के बाद नल चलाकर उसके नीचे रखें।
  • पानी का प्रेशर फिल्टर के उल्टी तरफ करें।
  • अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या चिपचिपा है, तो एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड सोप मिलाएं।
  • अब फिल्टर को 10-15 मिनट के लिए इस घोल में डुबोकर छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद स्पंज से हल्का रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

फिल्टर को साफ करने के बाद करें यह काम (Step-By-Step Process To Remove And Wash Split AC Filters)

फिल्टर धोने के बाद उसे पंखे की हवा में सुखाएं। फिल्टर जब पूरी तरह सूख जाए, तो उसे एसी के स्लॉट में फिट करें और फ्रंट पैनल बंद करें।

एसी का फिल्टर बिना साफ किए चलाने से क्या होता है? ((AC Filter Cleaning Step By Step Tips)

easy tricks to clean ac filter

अगर एसी का फिल्टर बिना साफ किए चलाती हैं, तो इससे ठंडी हवा नहीं आती है। साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ता है।
नियमित सफाई से एसी के इंटरनल पार्ट्स पर लोड कम पड़ता है, जिससे मशीन लंबे समय तक चलती है और 10% से 15% तक कम बिजली खर्च होती है।

इसे भी पढ़ें- 26-27 डिग्री पर AC ठंडा नहीं करता कमरा तो करें ये काम, चिपचिपी गर्मी से भी मिलेगी राहत

अगर आपके घर में एसी है, तो उसके फिल्टर को बताए गए तरीके से घर पर बिना पैसे खर्च किए साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।