
वॉशिंग मशीन में कपड़ों की सफाई करना बहुत आसान होता है, लेकिन जब हम मशीन की सफाई की बात करते हैं तो वो थोड़ा मुश्किल लगता है। हर बार जब आप वॉशिंग मशीन ऑन करके पूरा साइकिल चलाती हैं, तो कपड़े मशीन के अंदर घूमते और आपस में टकराते हैं, लेकिन अंत में कपड़े साफ होकर बाहर निकलते हैं और ज्यादा चमकदार नजर आते हैं। आपकी वॉशिंग मशीन कपड़ों की गंदगी का एक बड़ा हिस्सा ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन समय के साथ-साथ कपड़ों की गंदगी, डिटर्जेंट का बचा हुआ पानी, साबुन की परत मशीन के अंदर जमा होने लगती है और मशीन की भीतरी परत गंदी होने लगती है, जिससे ये गंदगी आपके कपड़ों में भी दिखाई देने लगती है और ये स्टेन कपड़ों को गंदा कर देते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स को फॉलो करते हुए अपनी वॉशिंग मशीन को साफ कर सकती हैं और अपने कपड़ों को भी नए जैसा बनाए रख सकती हैं। आइए जानें वॉशिंग मशीन को भीतर से साफ़ करने के कुछ आसान टिप्स।

सफेद सिरका आपकी रसोई में आसानी से मिल आजाता है और ये प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक भी माना जाता है। यदि आपकी वॉशिंग मशीन की भीतरी परत काफी लंबे समय से गंदी हो गई है और ये गंदगी आपके कपड़ों को भी गंदा कर रही है, तो आप डिटर्जेंट डिस्पेंसर में दो कप सफेद सिरका डालें और मशीन को खाली रखते हुए हॉट वॉश साइकिल चलाएं। सिरका आपकी मशीन या कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। गर्म पानी और सिरका का मिश्रण मशीन के अंदर जमा गंदगी को हटाने और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। सिरका एक ऐसी सामग्री के रूप में भी काम करता है जो मशीन की गन्दगी के साथ उसकी बदबू को भी दूर करने में मदद कर सकता है। आपको मशीन का एक पूरा साइकिल सफेद सिरके के साथ चलाना है जिससे ये भीतर से साफ़ हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन के अंदर से आने लगी है बदबू? बिना मैकेनिक बुलाए इस खास पाउडर से करें ड्रम की डीप क्लीनिंग
पहला साइकिल पूरा होने के बाद आप वॉशिंग मशीन के ड्रम को साफ करने के लिए एक क्लीनिंग सॉल्यूशन बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए एक कप सफेद सिरका स्प्रे बोतल में डालें। इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस घोल को अच्छी तरह मिलाएं और पूरे ड्रम में स्प्रे करें। कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें, फिर माइक्रोफाइबर कपड़े या स्पंज से इसे अच्छी तरह से पोंछ लें। सिरका और नींबू का मिश्रण ड्रम की सतह पर जमा मैल, चिकनाई और पानी के दाग को हटाने में मदद करता है, जबकि नींबू मशीन की बदबू को दूर करके इसे ताजा खुशबू देता है।
जब आपका पहला साइकिल खत्म हो जाए उसके बाद मशीन को फिर से गर्म पानी के साथ खाली साइकिल पर चलाएं। आप इसमें आधा कप बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं, जिससे पहले साइकिल के बाद बचा हुआ कूड़ा भी बाहर निकल जाएगा और मशीन का ड्रम भतार से साफ हो जाएगा। दूसरा साइकिल पूरा होने के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से मशीन के अंदरूनी हिस्से को पोंछ लें।

वॉशिंग मशीन के दरवाजे के आसपास जो रबर लगी होती है, उसके अंदर अक्सर गंदगी, बाल और कपड़ों के रेशे जमा हो जाते हैं। इसी वजह से जब आप मशीन में कपड़े धोती हैं तो कपड़ों में भी गंदगी इकठ्ठा होने लगती है। इसे अच्छी तरह से साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें। रबर के अंदर और किनारों में जमी गंदगी को धीरे-धीरे साफ करें। अगर मशीन की रबर में बहुत ज्यादा गंदगी जमा हो गई है तो इसे केवल पानी से साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप किसी क्लीनिंग लिक्विड जैसे लिक्विड डिटर्जेंट का घुल तैयार करें और इसमें एक स्पंज को भिगोकर रबड़ की अच्छी तरह से सफाई करें।
मशीन के बाहर वाले हिस्से पर को भी आप नॉर्मल डिटर्जेंट या बर्तन धोने वाला लिक्विड से एक कपड़े की मदद से साफ कर सकती हैं। जब मशीन की पूरी सफाई हो जाए तो अंत में मशीन को सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें, जिससे जमा गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है।
अगर आपकी वॉशिंग मशीन भी भीतर और बाहर से गंदी हो गई है तो उसे यहां बताए आसान तरीकों से साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।