Mon Mar 2, 2026 | Updated 04:01 AM IST
herzindagi
kitchen cleaning tips

सुबह की भागदौड़ होगी खत्म, रात को सोने से पहले किचन की सफाई के ये 5 स्टेप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

यह लेख सुबह की भागदौड़ कम करने के लिए रात को सोने से पहले किचन साफ करने के तरीके बताता है। इसमें बताया गया है कि 15-20 मिनट लगाकर बर्तन धोना, प्लेटफॉर्म साफ करना, कचरा फेंकना और सुबह के नाश्ते की तैयारी करना चाहिए। यह आदत बदबू, कीटाणुओं और सुबह के तनाव से बचाती है, जिससे आपकी सुबह शांत और खुशनुमा बनती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-01, 09:06 IST

सुबह का वक्त हर महिला के लिए किसी युद्ध से कम नहीं होता। बच्चों का टिफिन बनाना, नाश्ता तैयार करना, ऑफिस के लिए तैयार होना, ऊपर से किचन बिखरा हुआ मिले तो और तनाव बढ़ जाता है। हम अक्सर थकान के कारण रात को बर्तन और प्लेटफार्म वैसा ही छोड़ देते हैं, लेकिन यही कल पर टालने की आदत हमारी सुबह खराब करती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सुबह शांत और खुशनुमा हो तो रात को सोने से पहले किचन में न केवल 15 से 20 मिनट बिताएं। यहां दिए गए आसान टिप्स आपके किचन को चमका सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रात को सोने से पहले किचन में 15 से 20 मिनट क्या करें। पढ़ते हैं आगे... 

रात को सोने से पहले करें ये काम

बता दें कि यदि गंदे बर्तन सिंक में भर जाते हैं तो इससे बदबू पैदा होती है। यह कीटाणुओं और कॉकरोच का घर भी बन जाता है। ऐसे में रात को ही सारे बर्तन धोकर स्टैंड पर लगा दें। यदि आपके पास डिश वॉशर है तो उसे लोड करके चला दें। खाली और साफ सिंक सुबह उठते ही आपको एक पॉजिटिव वाइव देती है।

cleaning tips (4)

खाना बनाने के बाद तेल के या मसाले के दाग प्लेटफार्म पर जम जाते हैं। उन्हें हम रात भर ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण ये और भी ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं। आप एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा सा सfरका ले लें और उनसे गैस चूल्हे को अच्छे से साफ करें। आप इन्हें माइक्रो फाइबर कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से आपका काउंटर एकदम साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - Aadhaar-Pan Linking: क्या पैन-आधार को लिंक करना सबके लिए जरूरी है, जानें किन लोगों को मिली है छूट और Link से जुड़े नियम?

किचन कचरा रात भर सड़ जाता है। इससे पूरे घर में बदबू भी हो जाती है। रात को सोने से पहले डस्टबिन की थैली बांधकर बाहर निकालें। डस्टबिन को अंदर से थोड़ा सेनीटाइज या बेकिंग सोडा छिड़कर साफ रखें, जिससे सुबह बदबू ना आए।

cleaning tips (2)

सफाई का मतलब पोंछा लगाना नहीं होता बल्कि व्यवस्था बनाना है। कल सुबह नाश्ते में क्या बनेगा, यह तय करें। अगर दाल बनानी है तो उसे भिगो दें। चाय का बर्तन और कॉफी का बर्तन पहले निकालने से सुबह का कीमती 10 से 15 मिनट बच जाएगा।

फर्श की क्लीनिंग भी बहुत जरूरी है। ऐसे में आप एक बार फर्श पर झाड़ू मारें, जिससे गंदगी पूरे घर में नहीं जाए।

इसे भी पढ़ें - लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले जरूर पूछें ये 3 सवाल, वरना 'हिडन चार्ज' जेब कर देंगे खाली

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।