Fri Apr 17, 2026 | Updated 08:25 AM IST
easy hacks to finish kitchen work quickly will be useful for every woman

किचन का काम जल्दी खत्म करने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये हैक्स, पूरे दिन आराम फरमाने का मिल जाएगा मौका

किचन का काम ऐसा होता है जो कभी खत्म होता ही नहीं लगता है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात का डिनर, पूरा दिन किचन में ही निकल जाता है। ऐसे में कई बार महिलाएं थक जाती हैं और अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं, लेक‍िन आप कुछ आसान तरीके अपनाकर किचन का काम जल्दी खत्म कर सकती हैं, वो बिना ज्यादा थके।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 15:41 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में ज्‍यादातर मह‍िलाओं का पूरा समय रसोई में ही बीतता है। सुबह का नाश्‍ता हो या फि‍र रात का ड‍िनर, काम खत्‍म होने का नाम ही नहीं लेता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप कुछ स्मार्ट और आसान से किचन हैक्स अपनाकर अपना कीमती समय बचा सकती हैं? जी हां, ऐसा ब‍िल्‍कुल हाे सकता है। आज हम आपके ल‍िए कुछ ऐसे ही तरीके लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपकी रसोई का काम फटाफट निपट जाया करेगा। इनसे न सिर्फ आपकी मेहनत कम होगी, बल्कि आपको अपने लिए और आराम करने के लिए भी ढेर सारा खाली वक्त मिल जाएगा। आइए जानते हैं-

पहले से तैयारी कर लें

सब्जियां काटना हो, दाल साफ करनी हो या भ‍िगाेकर रखनी या आटा गूंधकर ही क्‍यों न रखना हो, ये सब काम आप पहले से ही कर लें। इससे आपका समय बचेगा। ये काम सुबह थोड़ा जल्दी उठकर कर सकती हैं।

एक साथ कई काम करें

आपको बता दें क‍ि मेरी मम्‍मी किचन में एक समय पर कई काम करती हैं। जैसे गैस पर दाल चढ़ी है तो उसी दौरान वो सब्जी भी काट लेती हैं, आटा गूंध कर रख देती और चावल भी धुलकर भ‍िगो देती हैं। इससे समय बचता है और काम भी जल्दी खत्म हो जाता है। काम जल्दी खत्म करने के हैक्स आपका समय बचाएंगे। 

Indian kitchen efficiency

कम बर्तन इस्तेमाल करें

कई लोग ऐसे होते हैं जो क‍िचन में काम करते समय कई सारे बर्तनों को झूठा कर देते हैं। ज्यादा बर्तन यानी क‍ि ज्यादा सफाई। इसल‍िए कोशि‍श करें क‍ि कम से कम बर्तनों का इस्‍तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- Small Kitchen भी दिखेगा Open, बस अपनाएं ये 5 आसान स्टोरेज टिप्स

जरूरी चीजें पास में रखें

अगर बार-बार चीजें ढूंढनी पड़ें, तो इससे समय बर्बाद होता है। इसल‍िए खाना बनाते समय ज‍िन चीजों की जरूरत होती है उसे पास में ही रख लें। जैसे- मसाले, चाकू, बर्तन सब अपने पास रखें।

टाइम सेट करके काम करें

अगर आप हर काम का समय फि‍क्‍स कर देंगी तो काम भी जल्‍दी हो जाएगा। जैसे 20 मिनट में सब्जी बनानी है, ऐसा सोचकर काम करें। दाल बनाते समय मुझे सब्‍जी, चावल, रोटी का इंतजाम करना है। ये सब पहले से तय कर लें।

cooking hacks for busy women

ध्‍यान रखें ये बातें

  • काम खत्म होते ही किचन को साफ कर लें, ताकि बाद में ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
  • आसान रेस‍िपी चुनें, ताक‍ि जल्‍दी कुक‍िंग हो सके।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अब घर पर ही किचन की कैंची-चाकू की धार कर सकती हैं तेज, आजमाएं ये घरेलू ट्रिक्स

तो अगर आपका भी पूरा समय रसोई में ही बीत जाता है ताे आप ऊपर बताए गए तरीकों से कि‍चन का काम जल्‍दी नि‍पटा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।