
कई बार जब हम कुकर में दाल या चावल बनाते हैं तो सीटी आते समय कुकर से पानी बाहर निकलने लगता है। इससे आपका इंडक्शन या स्टोव गंदा हो जाता हैं। यह समस्या लगभग हर किचन में होती है। यही नहीं कई बार तो कुकर से दाल या चावल का पानी इस तरह से लीक करता है कि आस-पास की दीवारें भी गंदी हो जाती हैं। अगर आप कुछ आसान हैक्स को फॉलो करते हुए प्रेशर कुकर में दाल बनाती हैं तो इस परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसा ही एक नुस्खा सेलिब्रिटी शेफ Ranveer Brar ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिनकी मदद से कुकर से पानी बाहर नहीं आएगा और आपका किचन भी साफ रहेगा।आइए जानते हैं ये आसान किचन टिप्स जिससे आप किचन की एक बड़ी समस्या से बच सकती हैं।

अक्सर लोग दाल या चावल बनाते समय अंदाज से ज्यादा पानी डाल देते हैं। जब कुकर में उबाल आती है तो दाल या चावल का स्टार्च झाग बनाता है और वही झाग पानी के साथ बाहर आने लगता है।
टिप-
View this post on Instagram
सेलिब्रिटी शेफ Ranveer Brar अपने इंस्टाग्राम पर एक आसान टिप शेयर करते हुए कहते हैं कि अगर आप कुकर में खाना बनाने से पहले ढक्कन में थोड़ा सा घी या तेल लगाएंगी तो दाल या चावल में झाग कम बनेगा और पानी कुकर से बाहर नहीं आएगा। इससे आपका काम भी आसानी से होगा और किसी भी तरह की गंदगी भी नहीं होगी। यह टिप आप इंडक्शन या गैस चूल्हे किसी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

बहुत से लोग कुकर को ऊपर तक भर देते हैं, जिससे उबाल आने पर पानी बाहर आने लगता है। ध्यान रखें आप जब भी कुकर में कुछ भी पकाएं कुकर को हमेशा 2/3 भाग तक ही भरें, पूरा भरकर कभी खाना न पकाएं। इसके साथ ही कुकर बंद करने से पहले गैस या इंडक्शन को तेज आंच पर रखें, ताकि पहले एक अच्छा उबाल आ जाए। जब उबाल आ जाए तब ढक्कन बंद करें और सीटी लगाएं। इससे झाग कंट्रोल रहता है और पानी कुकर से बाहर नहीं आता है।
प्रेशर कुकर के ढक्कन में लगी रबर बहुत जरूरी होती है। यही रबर कुकर को ठीक से बंद रखती है और प्रेशर बनने में मदद करती है। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से यह रबर ढीली हो जाती है, जिसकी वजह से कुकर से पानी बाहर आने लगता है या सीटी सही से नहीं बनती। इसलिए अगर कुकर की रबर ढीली हो गई है तो उसे बदलकर नई रबर लगा लें, ताकि कुकर की सील टाइट रहे और खाना बनाते समय पानी बाहर न निकले। कुकर इस्तेमाल करने के बाद रबर को ठंडे पानी में थोड़ी देर डालकर रखें, इससे रबर जल्दी खराब नहीं होती और ज्यादा समय तक चलती है। अगर रबर थोड़ी ढीली हो गई है तो आप उसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं। इससे रबर थोड़ी टाइट हो जाती है और कुकर से पानी निकलने की समस्या कम हो जाती है।
अगर आप यहां बताई आसान टिप्स फॉलो करेंगी तो कुकर से दाल या चावल पकते समय पानी निकलकर बाहर नहीं आएगा और आपकी किचन भी साफ़ रहेगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।