
How To Fix Loose Pressure Cooker Lid: खाने को खुले बर्तन में पकाने में न केवल समय ज्यादा लगता है बल्कि गैस भी खत्म होती है। अब ऐसे में महिलाएं अधिकतर चीजें कुकर में पकाना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार किचन का काम करते समय सबसे ज्यादा झुंझलाहट तब होती है, जब प्रेशर कुकर का ढक्कन ढीला हो जाए। ऐसे में खाना बनाने में न सिर्फ देरी होती है बल्कि एक्स्ट्रा गैस भी लगती है।
इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग नया रबर खरीदकर ले आते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी इस परेशानी का समाधान आपकी किचन में ही मौजूद है और वह भी एकदम फ्री। यह एक ऐसा स्मार्ट हैक है जो मिनटों में आपके पुराने रबर को फिर से फिट कर देता है और आपका कुकर बिल्कुल नए जैसा काम करने लगता है। नीचे लेख में जानिए कुकर का ढक्कन ढीला होने पर कैसे इसे सही करें?

प्रेशर कुकर का ढक्कन ढीला होने का पीछा का कारण उसके किनारे पर लगने वाली रबर का लूज होना है। कुकर का रबर बार-बार जब इस्तेमाल करने की वजह से गर्म होता है, तो वह फैल जाती है और ढक्कन से अपनी पकड़ छोड़ देता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेशर कुकर और कढ़ाई के अंदर जम गया है पीलापन? नींबू के छिलके और नमक का यह घोल मिनटों में हटाएगा जिद्दी से जिद्दी दाग

अगर फ्रिज वाला तरीका अपनाने के बाद भी रबर ढीला या लूज है, तो आप नीचे बताए गए तरीके भी अपना सकती हैं।
कई बार रबर के सूखा होने के कारण भी गैस लीक की समस्या होती है। ऐसे में रबर के चारों तरफ थोड़ा सा कुकिंग ऑयल लगाएं और फिर ढक्कन बंद करें। इससे रबर और कुकर के बीच की खाली जगह भर जाती है।
अगर रबर बहुत ज्यादा खराब है और आपको तुरंत खाना बनाना है, तो ढक्कन के किनारों पर जहां से भाप निकल रही है, वहां गीला गुथा हुआ आटा लगा दें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या बिना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।