Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:38 AM IST
these kitchen habits are making things take longer

किचन से जल्दी फ्री नहीं होती? ये 5 आदतें आपका समय और काम दोनों बढ़ा रही हैं, आज ही सुधारें

किचन का काम कई बार हमें जरूरत से ज्यादा थकाने वाला लगने लगता है। हम सोचते हैं कि काम ही इतना ज्यादा है, इसलिए समय भी ज्यादा लग रहा है, लेकिन सच ये है कि आपकी कुछ आदतें ही आपका काम बढ़ा देती हैं। अगर इनमें सुधार कर ल‍िया जाए तो आपका काम आसान हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 19:42 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में मह‍िलाओं का ज्‍यादातर समय रसोई में ही बीतता है। खाना बनाना हो, बर्तन धुलना हो या फ‍िर चाय नाश्‍ते का ही इंतजाम क्‍यों न करना हो। सब कुछ क‍िचन में ही होता है। ऐसे में कई बार किचन में घंटों खड़े रहने के बाद भी लगता है कि काम खत्म ही नहीं हो रहा है। दरअसल, कभी-कभी हम अनजाने में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो असल में हमारा काम आसान करने के बजाय और बढ़ा देती हैं।

सिंक में बर्तनों का ढेर हो या काउंटर पर फैला सामान, ये सब हमारी उन्हीं पुरानी आदतों का नतीजा हैं जिन्हें हम नॉर्मल मान चुके हैं। अगर आप भी किचन में थक जाती हैं और चाहती हैं कि काम फटाफट निपट जाए, तो आपको अपनी इन आदतों पर गौर करने की जरूरत है। आइए जानते हैं वो कौन सी आदते हैं जिन्हें आज ही बदलकर आप अपना काम आसान कर सकती हैं।

ये आदते बढ़ा रहीं क‍िचन के काम

  • कई लोग सोचते हैं कि बाद में एक साथ सफाई कर लेंगे, लेकिन इससे काम और बढ़ जाता है। इसल‍िए काम खत्म होते ही बर्तन और स्लैब साफ कर लें।
  • अगर किचन में चीजों की जगह फ‍िक्‍स नहीं होती, तो बार-बार ढूंढने में भी समय बर्बाद होता है। इसल‍िए हर चीज की एक फिक्स जगह बना लें।
  • हर छोटी चीज के लिए नया बर्तन इस्तेमाल करने से बाद में धोने का काम बढ़ जाता है। ऐसे में खाना बनाते समय कम से कम बर्तनों का इस्‍तेमाल करें।

Kitchen management tips

इसे भी पढ़ें- घंटों का काम मिनटों में! 10 किलो अमिया काटने का ये देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- 'पहले क्यों नहीं बताया?'

  • अगर आपको पहले से पता नहीं होगा कि क्या बनाना है, तो बीच में समय खराब होता है। इसल‍िए किचन में जाने से पहले ड‍िसाइड कर लें कि क्या बनाना है।
  • कई बार हम एक काम खत्म होने के बाद दूसरा शुरू करते हैं, जिससे समय ज्यादा लगता है। अगर पॉस‍िबल हो तो एक साथ दो काम करें। जैसे गैस पर कुछ चढ़ा है तो साथ में सब्जी भी काट लें।
  • हर दिन एक आदत सुधारने की कोशिश करें, धीरे-धीरे आपका पूरा काम आसान हो जाएगा।
  • काम आसान करने के तरीके आपके लिए रोज काम के हैं। 

Reduce kitchen work

इसे भी पढ़ें - कच्चे आम की अचारी चटनी बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

तो अगर आपका भी पूरा समय क‍िचन के काम न‍िपटाने में ही निकल जाता है तो आप इन छोटी-छोटी आदतों को बदल लें। इससे आपका काम जल्दी भी होगा और आपको थकान भी कम होगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।