Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:40 AM IST
herzindagi
image

Kitchen Counter Storage Ideas: इन 5 काउंटर स्टोरेज आइडिया को करें ट्राई, छोटे किचन स्लैब में बढ़ जाएगा काम करने का स्पेस

Countertop Rack Design: बिखरे हुए किचन काउंटर का परमानेंट समाधान। आजमाएं ये 5 बेहतरीन काउंटर स्टोरेज आइडिया जो छोटे किचन में भी काम करने की जगह को दोगुना कर देंगे। स्मार्ट और मॉडर्न किचन के लिए आज ही नोट करें ये टिप्स।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 17:11 IST

Kitchen Organization Ideas: किचन घर का वह कोना है जहां सबसे ज्यादा काम रहता है, लेकिन अक्सर काउंटर या स्लैब पर बिखरे सामान के कारण काम करने की जगह कम पड़ जाती है। अक्सर छोटे किचन में मसालों के डिब्बे, तेल की बोतलें और चाकू-चम्मच जैसी चीजें आधे से ज्यादा घेर लेती हैं, जिससे सब्जियां काटने या आटा गूंथने में परेशानी होती है। अब ऐसे में कुछ महिलाएं फर्श पर बैठकर इन कामों को निपटाती हैं, लेकिन एक सेट किचन न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि खाना बनाने में भी मजा आता है और स्ट्रेस फ्री माहौल होता है।

अगर आप भी अपने छोटे किचन काउंटर पर कम जगह होने को लेकर परेशान रहती हैं, तो काउंटर स्मार्ट स्टोरेज ऑप्शन आपकी मदद करते हैं। इनकी खास बात यह है कि ये रसोई को मॉडर्न लुक देने के साथ ही स्पेशियस भी बनाते हैं।

वर्टिकल टियर रैक का इस्तेमाल (Tiered Racks For Kitchen Counter)

Vertical Tier Racks for kitchen counter

अगर आपके किचन काउंटर पर जगह कम है, तो आप टू-टियर या थ्री-टियर वाले रैक लगा सकती हैं। इससे आप एक ही कोने में तीन गुना ज्यादा सामान रख सकती हैं। नीचे वाले रैक में भारी चीजें जैसे नमक और चीनी के डिब्बे रखें और ऊपर वाले रैक में चाय-पत्ती या छोटे मसालों के जार। इससे सामान एक ही जगह सिमट जाएगा और काउंटर का काफी हिस्सा खाली हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Under Sink Storage Ideas: किचन सिंक के नीचे ऐसे बनाएं स्टोरेज, कम जगह में भी मिलेगा ज्यादा स्पेस

वॉल-माउंटेड स्ट्रिप (Magnetic Knife Strips For Kitchen Counter)

Magnetic Knife Strips for counter top

चाकू और कैंची रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी नाइफ ब्लॉक काउंटर पर काफी जगह घेरते हैं। इसकी जगह आप दीवार पर मैग्नेटिक स्ट्रिप लगा सकती हैं।

इसमें आपके सभी चाकू, कैंची और मेटल के छोटे एक्सेसरीज दीवार पर चिपक जाएंगे। यह न केवल दिखने में मॉडर्न लगता है, बल्कि काउंटर को पूरी तरह खाली भी रखता है।

रोटेटिंग ट्रे (Multipurpose Rotating Tray For Kitchen Counter)

rotating tray for kitchen counter

किचन काउंटर के कोनों का इस्तेमाल करना सबसे मुश्किल होता है। यहां सामान रखने पर पीछे वाले डिब्बे निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप रोटेटिंग ट्रे लगा सकती हैं।

इसमें आप तेल, सिरका और सॉस की बोतलें रख सकते हैं। बस ट्रे को घुमाएं और पीछे रखा सामान भी सामने आ जाएगा। इससे काउंटर के कोनों का 100% इस्तेमाल होता है और सामान बिखरा हुआ नहीं दिखता।

सिंक के ऊपर वाला रैक (Over-the-Sink Drying Rack For Kitchen Counter)

धुले हुए बर्तनों को सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बास्केट काउंटर की बहुत जगह घेरते हैं। इसकी जगह 'ओवर-द-सिंक' रैक लगाएं जो सीधे सिंक के ऊपर फिट हो जाता है। बर्तनों से छनने वाला पानी सीधा सिंक में गिरेगा और आपके काउंटर की वह जगह बच जाएगी जहां आप पहले बर्तन सुखाते थे। इस बचे हुए स्पेस का इस्तेमाल आप चॉपिंग या तैयारी के लिए कर सकते हैं।

हैंगिंग बास्केट और हुक्स (Under-Cabinet Hooks For Kitchen Counter)

Under-Cabinet Hooks For Kitchen Counter ideas

कैबिनेट के नीचे वाली खाली जगह का अक्सर इस्तेमाल नहीं होता। आप कैबिनेट के निचले हिस्से में हुक्स लगाकर अपने पसंदीदा मग या कड़छी टांग सकते हैं। इसके अलावा, दीवार पर छोटे हैंगिंग बास्केट लगाकर लहसुन, प्याज या अदरक जैसी चीजें रख सकते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। इससे काउंटर टॉप बिल्कुल साफ और खाली नजर आता है।

इसे भी पढ़ें-  Kitchen Storage Ideas: अपनाएं ये 5 हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज, छोटी किचन भी दिखेगी सुपर स्पेशियस

तो अगर आपके किचन छोटी है और काउंटर पर सामान ने जगह घेर रखी है, तो इन काउंटर टॉप स्टोरेज आइडियाज ले सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Amazon, Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।