Tue Apr 14, 2026 | Updated 08:04 AM IST
how to remove dust from kitchen mesh door without effort

किचन में खिड़की की जाली धूल से जम जाती है, तो सफाई के ये टिप्स करें फॉलो; नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

किचन घर का वो हिस्सा है जहां सबसे ज्यादा काम होता है, इसलिए यहां गंदगी भी जल्दी जमा हो जाती है। खासकर खिड़की की जाली पर धूल, तेल और धुआं से कुछ ज्‍यादा ही गंदगी जमती है। ऐसे में हम आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 13:55 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में सबसे ज्‍यादा काम रसोईयों में ही होता है। इसल‍िए यहां गंदगी भी ज्‍यादा होती है। खासकर ख‍िड़की, दरवाजों और लि‍ंटरों पर तो ज्‍यादा धूल जम जाती है। ख‍िड़क‍ियों की बात करें तो इसकी जाली पर धूल, तेल और धुएं से गंदगी की इतनी मोटी लेयर बन जाती है क‍ि इन्‍हें साफ करना काफी मुश्‍क‍िल लगता है।  कई बार तो हम ज्‍यादा मेहनत करने के डर से इसकी सफाई ही नहीं करते हैं। इससे ये जाली और भी ज्‍यादा गंदी होती चली जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको जाली को बिना ज्यादा मेहनत के साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और जाली भी नई जैसी लगने लगेगी। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में- 

पहले सूखी धूल हटाएं

जाली की सफाई शुरू करने से पहले उस पर जमी हुई सूखी धूल को हटाना जरूरी है। इसके लिए आप सूखा ब्रश, पुराना टूथब्रश या कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ऊपर की धूल निकल जाएगी और आगे की सफाई आसान हो जाएगी।

kitchen window cleaning

गुनगुने पानी में साबुन मिलाएं

अब एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड साबुन या डिशवॉश मिला लें। अब इसी घोल को ख‍िड़की की जाली पर स्प्रे कर दें या आप चाहें तो कपड़े से भी लगा सकती हैं। फ‍िर कुछ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, ताकि जमी हुई गंदगी सॉफ्ट हो जाए।

इसे भी पढ़ें- खिड़की की जाली साफ करने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, इन टिप्स की मदद से मिनटों में चमकाएं

टूथब्रश या स्क्रब से साफ करें

अब थोड़ी देर बाद ब्रश या क‍िसी स्‍क्रब से जाली को रगड़ें। ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है, वरना जाली खराब हो सकती है। छोटे-छोटे हिस्सों में धीरे-धीरे सफाई करें, इससे गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

window screen cleaning

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर जाली पर तेल की चिकनाई ज्यादा है, तो आप बेकिंग सोडा का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर गीले ब्रश से जाली पर रगड़ें। इससे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं।दरवाजों को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका आपको पता होगा, तो समय कम लगेगा। 

विनेगर से करें फाइनल क्लीनिंग

जब आप पूरी ख‍िड़की की जाली को साफ कर लें तो आखिरी में पानी में थोड़ा सा सिरका मिलाकर जाली को पोंछ दें। इससे जाली साफ भी हो जाएगी और उसमें बदबू भी नहीं रहेगी। 

इसे भी पढ़ें- चांदी की चमक को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

तो इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा झंझट के अपनी किचन की खिड़की की जाली को साफ और चमकदार रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।