
Kitchen Clothes Cleaning Tips: हमारे यहां भारतीय रसोई में कई तरह की खाने-पीने की चीजें बनाई जाती हैं। ये स्वादिष्ट भी बहुत होती हैं। ऐसे में इन्हें बनाने में समय भी बहुत लगता है। ऊपर से रसोई गंदी होती है सो अलग। रसोई की सफाई करने की बात आती है तो सबसे पहले लोग किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रसोई का कपड़ा भी काफी गंदा हो जाता है।
साथ ही इसे साफ करना तो और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इसमें चिकनाई जम जाती है और मसालों के दाग भी गहरे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किचन के कपड़े को फेंकने की बजाय मिनटों में साफ करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। इससे ये कपड़े मिनटों में साफ हो जाएंगे। आइए जानते हैं-
-1773646189451.jpg)
किचन में रखा बेकिंग सोडा रसोई के कपड़े को साफ करने में मदद करेगा। इसके इस्तेमाल से तेल की चिकनाई तो कम होती ही है, साथ ही दाग भी हल्के होते हैं। इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले हल्के गर्म पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें और इसे अच्छी तरह से घोल लें। इसके बाद रसोई के गंदे कपड़ों को इस पानी में डालकर 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद कपड़ों को हल्के हाथ से रगड़ दें। इससे चिकनाई और दाग साफ हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप
किचन के गंदे कपड़े की सफाई करने के लिए आप नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कपड़ों पर थोड़ा नमक लगा दीजिए और ऊपर से कुछ बूंदें नींबू का रस डाल दीजिए। फिर हल्के हाथ से रगड़कर इसे धो लें। ये तरीका भी चिकनाई हटाने में मदद करता है। आप चाहें तो इसके बाद सर्फ भी लगाकर साफ कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चुटकी भर नमक से भागेंगे कॉकरोच और चींटियां, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
-1773646201725.jpg)
तो अगर आप भी ये आसान सा तरीका अपनाती हैं तो किचन के गंदे हो चुके कपड़े को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इससे इनकी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, 2 महीने के बजाय 90 दिनों तक चलेगा सिलेंडर
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।