
How To Get Rid Of Ants And Cockroaches In Summer: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई सारी समस्याएं देखने को मिलती हैं। घरों में कई तरह के कीड़े मकोड़े आने लगते हैं। ऐसे में चींटियों और कॉकरोच का आना तो आम हो जाता है। हम कुछ भी खाना बनाकर रखते हैं, थोड़ी ही देर में उनमें चींटियां लग जाती हैं। इससे पूरा खाना खराब हो जाता है। इसे खाने का मन नहीं करता है।
वहीं बाथरूम और किचन में कॉकरोच के भी झुंड देखने को मिलते हैं। ऐसे में हम आपको नमक से चींटियों और कॉकरोच को भगाने का आसान तरीका बता रहे हैं। बस आपको चुटकी भर नमकी की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे नमक के जरिए इनसे छुटकारा पा सकती हैं।
-1773306503290.jpg)
कॉकरोच और चींटियों को दूर रखने के लिए नमक का घोल बना सकती हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच नमक मिलाएं और अच्छी तरह से घोल लें। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। जहां-जहां कॉकरोच या चींटियां ज्यादा दिखाई देती हैं, जैसे किचन के कोने, सिंक के पास या गैस के आसपास, वहां इस घोल को स्प्रे कर दें।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच से छुटकारा पाना है? बाजार की महंगी दवाओं को छोड़ें और अपनाएं ये देसी जुगाड़
अक्सर चींटियां और कॉकरोच दीवारों की छोटी दरारों या फर्श के कोनों पर ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में आप इन जगहों पर हल्का सा नमक छिड़क सकती हैं। नमक नमी को भी सोखता है, जिससे कीड़ों को वहां रहना पसंद नहीं आता है।
यह भी पढ़ें- Cockroach Related Facts: क्या आपको पता कॉकरोच कहां से लेते हैं सांस? इस जीव से जुड़ी ये 3 बातें कर देंगी हैरान
कई बार कॉकरोच बाथरूम, सिंक या ड्रेन के आसपास ज्यादा दिखाई देते हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले सिंक के पास या ड्रेन के आसपास थोड़ा नमक छिड़क सकती हैं। सुबह इसे पोंछा लगाकर साफ कर दें। अगर आप रोजाना ये तरीका अपनाती हैं ताे इससे आपको छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- लाख कोशिशों के बाद भी रसोई से नहीं जा रहे तिलचट्टे? रुई में लपेटकर रखें यह 1 चीज, खर्च होंगे मात्र 15 रुपये
-1773306513364.jpg)
कई बार गंदगी की वजह से भी इनका आना जाना लगा रहता है। ऐसे में किचन और बाथरूम की सफाई करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर किचन में खाने के टुकड़े, चीनी या मिठाई के कुछ टुकड़े पड़े रहते हैं, तो चींटियां जल्दी आ जाती हैं। इसलिए रोज किचन की सफाई करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- किचन कैबिनेट्स साफ करने के बाद भी यहां-वहां घूम रहे हैं कॉकरोच? दिवाली से पहले इन हैक्स को करें फॉलो हो जाएंगे गायब
तो अगर आप नमक के ये तरीके अपनाती हैं तो आपको चीटियों और कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।