Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:43 AM IST
herzindagi
homemade pesticide sprey

Homemade Pesticide Spray: बैंगन के पौधे में लग गए हैं कीड़े? फरवरी जाने से पहले छिड़कें किचन की सामग्रियों से बना यह कीटनाशक स्प्रे, टोकरी भरकर निकलेंगे फल

फरवरी के मौसम में बैंगन के पौधों पर कीड़ों का हमला आम बात है, जिससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और फल आने से पहले ही नुकसान हो सकता है। आइए आपको बताते हैं एक ऐसे होममेड स्प्रे के बारे में जो किचन में मौजूद सामग्रियों से तैयार किया जा सकता है और कीड़ों को दूर करेने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 11:05 IST

कई बार बदलते मौसम में या फिर तेज हवाओं की वजह से आपके गार्डन या गमले में लगे पौधे मुरझाने लगते हैं। यही नहीं पौधों में कीड़ों के हमले की वजह से पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और फल भी नहीं आते हैं। ऐसे ही अगर फरवरी के महीने में बैंगन के पौधे की ठीक से देखभाल न की जाए तो इसमें मिलीबग का अटैक हो जाता है और ये पौधे को पूरी तरह से खराब कर देता है। इसकी वजह से बैंगन में फल आने से पहले ही पूरा पौधा मुरझा जाता है। बैंगन के पौधे में फल और तने में लगने वाले कीड़ों की समस्या बहुत आम है। यह कीट पौधे के तनों और फलों में छेद करके अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं जिससे आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है। अगर समय रहते इन कीड़ों पर नियंत्रण न किया जाए तो पूरा पौधा कमजोर होकर सूख भी सकतहै और इसमें फल भी नहीं आते हैं। इसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर की किचन में मौजूद कुछ चीजों से एक असरदार ऑर्गेनिक कीटनाशक स्प्रे बनाकर इस समस्या को काफी हद तक रोक सकती हैं। यही नहीं इस स्प्रे से आपके पौधे से कीड़ों की समस्या भी दूर हो जाएगी। आइए जानें कैसे तैयार किया जाता है कीटनाशक स्प्रे।

बैंगन में कैसे करें कीड़ों की पहचान

बैंगन में लगने वाला यह कीट पहले कोमल टहनियों और फूलों के पास अंडे देता है। अंडों से निकले लार्वा तने या फल में घुस जाते हैं। इसका सबसे बड़ा लक्षण है फलों में छोटे गोल छेद दिखना। यही नहीं कीड़ों की वजह से यदि बैंगन में फल निकल भी आता है तो इसके अंदर का गूदा सड़ा निकल सकता है या फिर उसमें भी कीड़े हो सकते हैं। पौधे में कीटों की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी टहनियों का मुरझा जाना और फलों का बढ़ने से पहले ही टूटकर गिर जाना। इसके साथ ही पौधे की ग्रोथ भी पूरी तरह से रुक जाती है। अगर आपके बैंगन के पौधे में भी ऐसे कीट मौजूद हैं तो आपको तुरंत कीटों को दूर करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पौधों को नुकसान से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे

घर पर बनाएं लहसुन और नींबू का कीटनाशक स्प्रे

यह स्प्रे पूरी तरह प्राकृतिक है और किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से बन जाता है। लहसुन में सल्फर मौजूद होता है जो कीटों को दूर भगाने में मदद करते हैं, जबकि नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड कीड़ों और फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप इन सामग्रियों को मिलाकर स्प्रे बनाती हैं और पौधे में इसका छिड़काव करती हैं तो पौधे के कीड़े दूर हो जाते हैं।

होममेड स्प्रे बनाने की आवश्यक सामग्री

  • लहसुन -1 पूरी गांठ
  • नींबू - आधा
  • पानी - 2 लीटर
  • स्प्रे बोतल-1

यह भी पढ़ें- तुलसी के पौधे में लग गए हैं जिद्दी कीड़े, वॉटर स्प्रे नहीं बल्कि छिड़क दें ये पाउडर

घर पर कैसे तैयार करें कीटनाशक?

  • सबसे पहले आप लहसुन की सभी कलियां छीलकर उनका अच्छी तरह से पेस्ट तैयार करें। यदि आवश्यकता हो तो इसमें 100 ml पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
  • इस मिश्रण को कम से कम 6 घंटे के लिए ढककर रख दें।
  • 6 घंटे बाद इस पेस्ट में आधे नींबू का रस निचोड़ें और इस मिश्रण को अच्छी  तरह से मिक्स कर लें और फिर छन्नी से अच्छी तरह से छान लें।
  • अब इसे लगभग 2 लीटर पानी में अच्छी तरह से मिला लें। तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। आपका ऑर्गेनिक कीटनाशक स्प्रे तैयार है।

बैंगन के पौधे में कैसे करें स्प्रे का इस्तेमाल

  • बेहतर रिजल्ट के लिए स्प्रे का इस्तेमाल पौधे में करने से पौधे की अच्छी तरह से सफाई करना जरूरी है। इसके लिए आप सबसे पहले कीड़े लगे हुए पत्ते और फलों को पौधे से अलग कर दें।
  • सूखी और छेद वाली टहनियां पौधे से काटकर हटा दें और गमले या गार्डन में गिरे हुए खराब फल मिट्टी से हटा दें।
  • पौधे के आस-पास की जगह को अच्छी तरह से साफ करें। इससे कीड़े कम होने लगेंगे और बचे हुए कीटों में स्प्रे का इस्तेमाल पौधे को स्वस्थ बनाने में मदद करेगा।
  • स्प्रे हमेशा सुबह या शाम के समय करें और तेज धूप में स्प्रे करने से बचें। यदि आप धूप में स्प्रे करेंगी तो होममेड स्प्रे का असर कम हो जाएगा।
  • इस स्प्रे को पौधे के हर एक हिस्से में करें इससे पूरे पौधे को अच्छी तरह से भिगोएं और पत्तों के नीचे की सतह पर भी स्प्रे करें। नए फूल और छोटे फलों पर भी इसका जरूर छिड़काव करें।
  • अगर अपने सही तरीके से किया है तो इसका असर 10 दिनों में ही दिखने लगेंगे और बैंगन के कीड़े पूरी तरह से दूर होने लगेंगे।

अगर आपके बैंगन के पौधे में भी कीड़े लगने लगे हैं तो आप यहां बताए स्प्रे का जरूर इस्तेमाल करें जिससे पौधे में फल भी ज्यादा निकलने लगेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।