Sun Mar 22, 2026 | Updated 10:47 AM IST HZ Awards 2026
how to remove brinjal bitterness

Kitchen Hacks: बैंगन की कड़वाहट ने बिगाड़ दिया है स्वाद, ताे आजमाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये सीक्रेट तरीका

Brinjal Cooking Tips: इंडि‍या में कई तरह की सब्‍ज‍ियां बनाई जाती हैं। उन्‍हीं में से एक बैंगन भी है। हालांक‍ि, कई बार लोगों की श‍िकायत रहती हैं क‍ि बैंगन का कड़वापन स्‍वादइ खराब कर देता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा ट्र‍िक बताने जा रहे हैं ज‍ि‍ससे बैंगन की सब्‍जी स्‍वाद‍िष्‍ट भी बनेगी और इसका कड़वापन भी दूर होगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-22, 09:04 IST

Tips To Remove Brinjal Bitterness: हमारे यहां भारत में कई तरह की सब्‍ज‍ियां बनाई और खाई जाती हैं। हर एक का अपना अलग स्‍वाद है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें न तो करेला खाना पसंद होता है और न ही बैंगन। बैंगन की बात करें तो आमतौर पर लोगों के घरों में बैंगन का भरता, सब्‍जी या पकौड़े बनाए जाते हैं, लेक‍िन कुछ लोगों को श‍िकायत रहती है क‍ि बैंगन में कड़वाहट ज्‍यादा होती है, ज‍िससे इसे खाना मुश्‍क‍िल हो जाता है।

खासकर बड़े बैंगन में ये दिक्कत ज्यादा देखने को म‍िलती है। बैंगन की कड़वाहट दूर करने के ल‍िए मास्‍टर शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक खास ट्र‍िक शेयर की है, ज‍िससे बैंगन का स्‍वाद भी नहीं ब‍िगड़ेगा और इसका कड़वापन भी दूर हो जाएगा। आइए उस खास ट्रि‍क के बारे में जानते हैं-

how to remove brinjal bitterness (2)

बैंगन का कड़वापन दूर करने का क्या है आसान तरीका?

  • सबसे पहले बैंगन को काट लें।
  • अब कटे हुए बैंगन कूे टुकड़ों पर हल्का सा नमक छिड़क दें।
  • इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: परफेक्ट नहीं बनता है Neer Dosa, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; ना फटेगा और ना ही बि‍गड़ेगा स्‍वाद

अब आप देखेंगे कि बैंगन के टुकड़ों पर पानी की बूंदें आने लगेंगी। यही वो कड़वाहट वाला रस होता है, जो बाहर निकल रहा होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

आगे क्या करें?

जब बैंगन से पानी निकल जाए, तो उन्हें साफ पानी से धो लें। इसके बाद फिर कपड़े या टिश्यू से अच्छी तरह से इन्‍हें पोछ लें। अब आप जैसे सब्‍जी बनाती हैं, वैसे ही इसे बना लें। इससे बैंगन का स्वाद भी ज्यादा अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- Stuffed Paratha Making Tips: भरवां पराठे बनाते समय बाहर निकल जाती है स्टफिंग, तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

कैसे काम करता है ये तरीका?

नमक डालने से बैंगन में मौजूद एक्‍स्‍ट्रा पानी और इसकी कड़वाहट दूर होती है। जब हम उसे धो देते हैं, तो काफी हद तक कड़वा स्वाद कम हो जाता है। इसका एक फायदा ये भी है क‍ि जब हम बैंगन को पकाते हैं तो इसमें तेल भी बहुत कम लगता है।

how to remove brinjal bitterness (1)

यह भी पढ़ें- Thecha Pakoda Cooking Tips: ठेचा पकौड़ा नहीं बनता है क्र‍िस्‍पी? कुकिंग करते समय करें ये काम, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त क्रंच

ये काम भी करें

अगर आप बैंगन का भरता बना रही हैं, तो उसके ल‍िए बैंगन को भूनने से पहले भी हल्का नमक लगाकर थोड़ी देर के ल‍िए रख सकती हैं। बस ध्यान रहे कि बाद में सब्जी में नमक डालते समय थोड़ा कम ही डालें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: मिर्च काटते समय अब हाथों में नहीं होगी जलन, बस अपनाएं ये स‍िंपल तरीके

तो अगर आप भी बैंगन की कड़वाहट दूर करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।