Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:51 AM IST
herzindagi
image

Tulsi Plant Care Tips: फरवरी में मुरझा रही है तुलसी? अपनाएं ये असरदार टिप्स, जल्द हो जाएगी हरी-भरी

फरवरी के अंत तक मौसम बदलते ही तुलसी का पौधा अचानक से मुरझाने लगता है और इसके पत्ते गिरने लगते हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सही देखभाल से पौधा दोबारा हरा-भरा हो सकता है। आइए कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में जानें जिससे आप सही कटाई-छंटाई से आपके तुलसी के पौधे में फिर से नई जान आ सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 18:34 IST

फरवरी का महीना सामान्य होता है और इसमें ठंड काफी कम होने लगती है। ऐसे ही फरवरी के आखिरी में कई बार आपके कुछ पौधे सूखने लगते हैं। ऐसे ही आपका तुलसी का पौधा भी इस मौसम में सूखने लगता है। फरवरी में ओस और हवाओं के कारण तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। कई बार इसकी शाखाएं भी सूख जाती हैं और पत्ते सूखकर झड़ने लगते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि पौधा ज्यादा नहीं चलेगा। हालांकि अगर आप तुलसी के पौधे की सही देखभाल करें पौधे की हल्की कटाई-छंटाई करते रहें, इसमें समय-समय पर खाद डालती रहें तो आपका पौधा सूखने से बच सकता है। यही नहीं इस पौधे में कुछ घरेलू और पोषक चीजें डालकर भी आप इस पौधे को हरा-भरा बनाए रख सकती हैं। आइए जानें कैसे आप फरवरी के महीने में तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाए रख सकती हैं। माली के बताए ये आसान उपाय आपके तुलसी के पौधे को हरा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

फरवरी में तुलसी का पौधा क्यों सूख जाता है?

तुलसी के पौधे को गर्म मौसम का पौधा माना जाता है। इसी वजह से ज्यादा ठंड या जाती हुई ठंड में तुलसी का पौधा सूखने लगता है और इसकी पत्तियां भी सूखकर झड़ने लगती हैं। ठंड में पाला और लगातार गीली मिट्टी तुलसी के पौधे को खराब कर सकती है। सर्दियों में ठंड से तुलसी की पत्तियों पर और इसकी टहनी में भी मौसम का दुष्प्रभाव हो सकता है। यही नहीं कई बार इस मौसम में लोग तुलसी में ज्यादा पानी डाल देते हैं जिससे पौधे की जड़ें सड़ने लगती है।
यही नहीं पोषक तत्वों की कमी से भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। इसके साथ ही तुलसी को धूप की भी जरूरत होती है और सर्दी में धूप कम मिलने की वजह से तुलसी का पौधा सूखने लगता है।

dried tulsi plant tips

सूखी हुई तुलसी को कैसे बनाएं हरा-भरा

  • अगर फरवरी के महीने में आपका तुलसी का पौधा भी सूख रहा है तो आप सबसे पहले तुलसी की सूखी हुई शाखाओं की कटाई करें। ध्यान रखें कि आप तुलसी की सूखी पत्तियों को भी पौधे से हटा दें। तुलसी को दोबारा बढ़ाने के लिए आपको इसकी सही प्रूनिंग यानी कि कटाई-छंटाई करनी चाहिए।
  • तुलसी के पौधे को ध्यान से देखें कि इसकी शाखा ऊपर से सूखी है या नीचे तक की टहनी सूख गई है। अगर इसकी टहनी नहीं सूखी है तो तुलसी की छंटाई ऊपरी हिस्से में ही करना ठीक होता है।
  • अगर नीचे से हरे पत्ते निकल रहे हैं, तो पूरी टहनी को न काटें। सभी सूखी टहनियों को पौधे से हटा दें। इससे पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों और नई शाखाओं को बढ़ाने में लगेगी और आपका पौधा हरा-भरा दिखाई देने लगेगा।
  • अगर तुलसी में मंजरी या बीज वाली टहनी आ गई है, तो उसे पौधे से तुरंत हटा दें। मंजरी बनने में पौधा अपनी अधिक ऊर्जा खर्च करता है, इसलिए आपको सूखी मंजरी को हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सूखने लगा है तुलसी का पौधा? किचन का यह एक मसाला प्लांट को फिर से करेगा हरा-भरा

tulsi plant ko sukhne se kaise bachaen

तुलसी के गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें

  • कटाई के बाद गमले की मिट्टी को हल्का ढीला करें और गमले के ऊपर से कम से कम 2 इंच मिट्टी निकालें। इसके बाद गमले में नीचे से मिट्टी को ऊपर लाएं। कोशिश करें कि तुलसी के पौधे की जड़ों को नुकसान न पहुंचे और सिर्फ मिट्टी को ही ऊपर से गुड़ाई करें।
  • पौधे की गोड़ाई करके गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाएं। तुलसी के लिए सबसे अच्छा फर्टिलाइज़र गोबर की खाद को ही माना जाता है। इस खाद से नई पत्तियों और शाखाओं की ग्रोथ तेज होती है। ध्यान रखें कि आप ताजी नहीं बल्कि सड़ी हुई खाद का ही इस्तेमाल करें।
  • तुलसी के पौधे में आप नीम की खली या सूखी पत्तियों का पाउडर डालें। यह जड़ों को कीड़ों से बचाती है और तुलसी में किसी भी बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है।
  • इसके अलावा आप तुलसी के पौधे में भी एक चुटकी हल्दी मिलाएं जिससे किसी भी तरह के कीड़ों को ख़त्म करने में मदद मिले और तुसली का पौधा फिर से हरा-भरा हो जाए।
  • तुलसी का पौधा ज्यादा पानी की वजह से भी जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए आप फरवरी में पौधे में ज्यादा पानी न डालें।

यह भी पढ़ें- हरा-भरा और घना बना रहेगा तुलसी का पौधा, मिट्टी में मिला दें ये 2 फ्री की चीजें...बस 1 बार ही करना होगा इस्तेमाल

अगर आपका तुलसी का पौधा भी सूख रहा है तो आप यहां बताई बातों का ध्यान रखें, इससे पौधा हरा-भरा बना रहेगा।    आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।