-1771580740256.webp)
अक्सर हम अपने घर को खूशबूदार बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। यह शुरुआत में तो अच्छी खुशबू दे देते हैं, लेकिन इसमें पाए जाने वाले केमिकल सांस संबंधित समस्याएं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। अगर आप भी इन हानिकारक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो अपनी रसोई में मौजूद नींबू के छिलके के इस्तेमाल से एक बेहतरीन फ्रेशनर या बिना केमिकल के फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इसकी विधि के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे नींबू के छिलके से माध्यम से होममेड स्प्रे तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
इसे बनाने के लिए आपके पास चार से पांच नींबू के ताजा छिलके, 2 कप पानी, एक बड़ा चम्मच सफेद सिरका और एक स्प्रे बोतल का होना बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी लें और उसमें नींबू के छिलके को डाल दें। अब मध्यम आंच पर इसे उबालें। जब तक पानी आधा न रह जाए और उसका रंग हल्का पीला ना हो जाए।
-1771582727254.jpg)
अब आप उसे उबलते रहें। आप गैस को बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरीके से ठंडा कर लें। ठंडा करने के बाद इसे छलनी से छान लें और इसमें एक चम्मच सफेद सिरका मिला लें। सिरका खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में उपयोगी है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से कीटाणु भी आसपास नहीं आते हैं। अब आप इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें - ताजी हवा को भी खराब कर देते हैं ये पौधे, घर में भूल से भी न लगाएं
बता दें, नींबू की खूशबू न केवल दिमाग को शांत करती है बल्कि घर में एक ऊर्जा भी बनाए रखती है। अगर किचन या सिंक से बदबू आ रही तो आप इसका छिड़काव वहां भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बदबू को दूर किया जा सकता है।

नोट - आप उबलते समय इसमें छोटा टुकड़ा दालचीनी और दो-तीन लौंग भी डाल सकते हैं। इसके कारण मच्छर और मक्खियों को भी दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - महंगे डिफ्यूजर का झंझट भूल जाइए, रसोई के मसालों से घर पर ही बनाएं अपना खुद का रूम फ्रेशनर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।