
अक्सर घर में सीलन, रसोई के मसालों या बंद कमरों के कारण एक अजीब सी गंध आने लगती है। इसे दूर करने के लिए हम बाजार से महंगे और केमिकल से भरे एयर फ्रेशनर खरीद लाते हैं। ये स्प्रे न केवल महंगे होते हैं, बल्कि कई बार इनसे छींकें या एलर्जी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। बता दें कि आप अपने घर के किचन में मौजूद मामूली चीजों से ही बेहतरीन और खुशबूदार एयर फ्रेशनर बना सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे घर एयर फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
संतरे की फेशनेस और दालचीनी की भीनी-भीनी खुशबू का मेल घर के माहौल को एकदम तरोताजा कर देता है। यह प्रोसेस घर की दुर्गंध को कम करने और हवा को शुद्ध करने के लिए सबसे बेहतरीन है।

इसके लिए आपके पास दो संतरों के छिलके, दो दालचीनी के टुकड़े और दो कप पानी होना बेहद जरूरी है।
ऐसे में अब आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें संतरे के छिलके और दालचीनी डाल दें। इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए और उसकी महक पूरे घर में न फैल जाए।
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
आप इसे लिविंग रूम, पर्दों या सोफे के आसपास स्प्रे करें। इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी और मन को शांति देगी।
इसे भी पढ़ें -गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा
अगर आप स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती और यह चाहती हैं कि घर का कोई खास कोना हमेशा महकता रहे, तो यह ड्राई जार टेक्नोलॉजी आपके लिए बेस्ट है।
सबसे पहले आप एक छोटा कांच का खाली जार लें। उसमें आधा कप बेकिंग सोडा भरें। बेकिंग सोडा हवा में मौजूद नमी और बदबू को सोखने में माहिर होता है।

इसे भी पढ़ें -केमिकल वाले स्प्रे से पाएं छुटकारा, नींबू के छिलकों से घर को दें लेमन की फ्रेश खुशबू; बनाने का तरीका है बेहद आसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।