Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:52 AM IST
herzindagi
image

Zero Waste Tip: सब्जियों के छिलकों को कूड़े में फेंकने के बजाय बनाएं नेचुरल क्लीनर, जानें तरीका

Natural Cleaner At Home: अक्सर हम सब्जियों के छिलकों को कूड़े में डाल देते हैं या इसकी खाद बना लेते हैं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल करके क्लीनर भी बना सकती हैं, जिससे आपका घर साफ हो सकता है। आइए इसे बनाने का तरीका बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 11:30 IST

Natural Home Cleaner At Home: हर किसी के घर में अलग-अलग प्रकार की सब्जियां आती हैं, जिसके छिलके हम कूड़े में डाल देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि वो बेकार होती हैं। सिर्फ खान बनाने या फेंकने के और किसी काम नहीं आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है इसका इस्तेमाल करके आप घर को चमकाने के लिए नेचुरल क्लीनर तैयार कर सकती हैं, जिससे आपका घर साफ सुथरा नजर आएगा। साथ ही आपके बाजार से क्लीनर खरीदने के पैसे बच जाएंगे। आइए बताते हैं आप इसे कैसे तैयार कर सकती हैं।

सब्जियों के छिलकों से क्लीनर बनाने का तरीका

सब्जियों के छिलकों से क्लीनर बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आप किसी भी सब्जियों के छिलके को उठाकर रख सकती हैं और इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मुख्य रूप से आलू, नींबू, और लौकी के छिलकों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

2 - 2026-02-19T145154.080

सब्जियों से क्लीनर कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको सब्जियों के छिलकों को एक टोकरी में इक्ट्ठा कर लेना है।
  • फिर आपको एक बाल्टी एक लीटर के आसपास पानी लेना है।
  • इसमें आधा कप सफेद सिरका लेना है।
  • इसके बाद इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा डालना है।
  • अब इन सब्जियों को कुछ समय के लिए इसी में भीगने के लिए रख दें। आप चाहें तो इस पानी को उबाल भी सकती हैं।
  • जब इनका सत पानी में आ जाए, तो इसके छिलके अलग करके एक स्प्रे बोतल में पानी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें।
  • आपका नेचुरल होम क्लीनर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- पुराने कुशन कवर को फेंकने से पहले, इन आसान तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

किस तरह करें नेचुरल क्लीनर का इस्तेमाल?

  • खाना बनाने के बाद स्लैब पर स्प्रे करें और कपड़े से पोंछ दें। यह कीड़े और चींटियों को भी दूर रखता है।
  • आप इसका इस्तेमाल पौछे के पानी में भी कर सकती हैं।
  • अगर आपके घर के कांच में गंदगी नजर आ रही है, तो इसका इस्तेमाल करके साफ करें।
  • नींबू के छिलकों के पानी से तांबे के बर्तन नए जैसे चमक उठते हैं।

3 - 2026-02-19T145155.550

 

इसे भी पढ़ें- Cushion Cover Set Designs: पुराने कुशन कवर से हो गई हैं बोर? यहां देखें इसे 'क्लासी लुक' देने के तरीके

सब्जियों के छिलकों को कूड़ा मानने की भूल न करें। यह वेस्ट टू बेस्ट का सबसे अच्छा उदाहरण है। अगली बार जब आप सब्जी छीलें, तो उन्हें फेंकने के बजाय इस विधि से क्लीनर बनाएं और अपने घर को बिना किसी केमिकल के सुरक्षित और चमकदार बनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।