Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:04 AM IST
herzindagi
ghar par phenyl kaise banaye

Ghar Me Phenyl Kaise Banaye: घर में फ्री में फिनायल बनाने की मिल गई है तरकीब, केवल 10 मिनट की मेहनत से फर्श लगेगी चकाचक चमकने

घर में केवल 10 मिनट में प्राकृतिक सामग्री से बनाएं पावरफुल होममेड फिनायल। जानें नीम, कपूर और फिटकरी से तैयार जीरो बजट फ्लोर क्लीनर बनाने की आसान विधि और इसके फायदे।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 20:19 IST

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी हो जाती है, क्‍योंकि यही मौसम होता है जब घर के कोने-कोने में कीट-पतंगे अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि आप घर की फर्श को साफ रखें। बाजार में आपको फ्लोर क्‍लीनिंग के लिए बहुत सारे साधान और विकल्‍प मिल जाएंगे, मगर फिनायल से अच्‍छा और कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि, आजकल बाजार में फिनायल के नाम पर बहुत सारे ब्रांड तरह-तरह के उत्‍पाद निकाल रहे हैं। यह कितने शक्तिशाली होते हैं, इन पर आपको दो बार विचार करना पड़ सकता है, मगर आज हम आपको एक ऐसे पावरफुल होममेड फिनायल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फर्श पर लगाते ही आपके घर में कीट और पतंगों से जेड-प्‍लस सुरक्षा का कवच तैयार हो जाएगा।

अच्‍छी बात यह है कि आप घर पर ही इस फ‍िनायल को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सारी सामग्री घर की ही रसोई में मिल जाएगी। इस बनाना ज्‍यादा मुश्किल भी नहीं है। तो चलिए हम इस होममेड फिनायल को बनाने का तरीका आपको बताते हैं।

फिनायल बनाने की सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच सफेद नमक
  • 1 बड़े बर्तन में पानी
  • 3 बड़े चम्‍मच डिश वॉशर
  • 15 से 20 कपूर की गोलियां
  • 1 बड़ा चम्‍मच फिटकरी का पाउडर
  • 2-3 मुट्ठी नीम की पत्‍ती

homemade phenyl for floor cleaning

फिनायल बनाने की विधि

  • एक बड़े बर्तन में नीम की पत्तियों को कम से कम 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब पानी आपको हरा-हरा नजर आने लग जाए, तब आप उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब उसे छान लें और पानी को अलग रख लें।
  • इसके बाद आप एक कांच की बोतल लें। इसमें 1 बड़ा चम्‍मच सफेद नमक डालें। आप साधारण नमक या सेंधा नमक कोई भी ले सकती हैं।
  • अब आप इसमें फिटकरी को पीसकर और उसका बहुत ही बारीक पाउडर बनाकर बोतल में डालें। इसके साथ ही साथ कपूर की गोलियों का भी बारीक पाउडर बना लें और बोतल में उसे डाल दें।
  • अब इस मिश्रण में 3 बड़े चम्‍मच लिक्‍विड डिश वॉशर डालें और फिर आप इस मिश्रण के साथ नीम वाले पानी को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  • आपको होममेड फिनायल तैयार है। अब आप रोज इस मिश्रण से पूरे घरभर में पोछा लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पोछा लगाने के बाद भी दूर नहीं हो रही है फर्श की चिपचिपाहट? पानी की बाल्टी में आधा कप मिला दें ये 2 चीजें, चकाचक दिखेगा फ्लोर

diy phenyl at home

होममेड फिनायल के फायदे

यह फिनायल प्राकृतिक तत्वों से बना होता है, इसलिए इसमें हानिकारक केमिकल्स नहीं होते। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को दूर रखने में मदद करते हैं। कपूर की खुशबू वातावरण को ताजगी देती है और कीड़ों को भगाने में सहायक होती है। फिटकरी सफाई को और प्रभावी बनाती है तथा बदबू को कम करती है।

यह फिनायल बजट-फ्रेंडली है और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित विकल्प माना जा सकता है। नियमित उपयोग से फर्श साफ, चमकदार और कीट-मुक्त बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- कम खर्च, बड़ा असर...बारिश में नाली से निकल रहे कनखजूरा से हो गई हैं परेशान, 5 रुपये की ये चीज पा सकती है छुटकारा

इस तरह आप कम खर्च और कम समय में घर पर ही एक असरदार और प्राकृतिक फिनायल तैयार कर सकती हैं। जानकारी अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।