
Ghar Ka Bana Face Scrub: चेहरे की त्वचा के रोम छिद्रों में गंदगी का फंसना आम बात है, मगर समय रहते अगर उसे साफ न किया जाए तो त्वचा में इंफेक्शन होने की संभानाएं बढ़ जाती है। स्क्रब की मदद से चेहरे को डीप क्लीन किया जा सकता है। बाजार में आपको बहुत सारे स्क्रब मिल जाएंगे, जो आपकी स्किन प्रॉब्लम और टाइप को ध्यान में रखकर बनाए गए होंगे। महंगे होने के साथ-साथ इनका प्रभाव भी कम होगा और यह आपकी स्किन को कुछ हद तक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे होममेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप फ्री में किचन में मौजूद चीजों से बना सकती हैं। इस स्क्रब के बारे में हमें एलप्स ब्यूटी सैलून की फाउंडर एंव ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा ने बताया है। वह कहती हैं, " स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी मोटे दानेदार चीज को ही चेहरे पर रगड़ें, बल्कि जरूरी है कि आप चेहरे पर वो चीज लगाएं, जिसकी एक्सफोलिएटिंग पावर बहुत अच्छी हो। बेकिंग सोडा, में ऐसी ही पावर होती है। यह त्वचा के रोम छिद्रों में फंसी गंदगी को तुरंत खींच कर बाहर ले आता है। आप घर पर ही इसका स्क्रब तैयार करके चेहरे पर लगा सकती हैं।"
डॉक्टर भारती हमें बेकिंग सोडा की मदद से घर पर ही तैयार हो जानें वाले शक्तिशाली फेस स्क्रब को बनाने की विधि भी बताती हैं-
एक बाउल लें और उसमें चावल का पाउडर, बेकिंग सोडा और गुलाब जल आदि मिक्स करें। अब इस गाढ़े मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आहिस्ता-आहिस्ता सर्कुलर मोशन में उंगलियों को घुमाएं। 2 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे पर इस मिश्रण को लगा हुआ छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ करें। आप देखेंगी स्किन डीप क्लीन होने के साथ ही साथ शाइन भी करने लगी है।
नोट- अगर आपकी स्किन ड्राई हैं, तो स्क्रब में कुछ बूंदे शहद की भी मिक्स कर लें। शहद त्वचा को डीप मॉइस्चराइज करता है और किसी भी तरह की ड्राईसन को दूर करता है।
यह भी पढ़ें- Honey De-tan Scrub: शहद से बनाएं खास डी टैन स्क्रब, एक्सपर्ट ने बताया खास और आसान तरीका
यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Oily Skin: ऑयली स्किन पर जमी टैनिंग को सस्ते में करें कम, घर पर बनाएं ये खास स्क्रब
अत: ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आप भी घर पर इस फेस स्क्रब को बनाकर चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले आपको एक बार स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्यूटी से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।