herzindagi
image

Honey De-tan Scrub: शहद से बनाएं खास डी टैन स्क्रब, एक्सपर्ट ने बताया खास और आसान तरीका

Honey De-tan Scrub: अगर आप भी अपने चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए खास डी टैन स्क्रब तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर शहद की मदद से एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।  
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 19:19 IST

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स और बाकी समस्या की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का आसान और सही तरीका।

चेहरे के लिए होममेड स्क्रब

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं साथ ही अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट भी लेती हैं। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर आसानी से डी टैन स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-02-05T183843.728

यह भी पढ़ें- चावल के आटे से मिलते हैं बालों को ये फायदे

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

  • शहद
  • चावल का आटा
  • ग्लिसरीन
  • नारियल तेल

स्क्रब बनाने का तरीका

  • स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा चावल का आटा लें।
  • अब इस बेसन में थोड़ा शहद और थोड़ा ग्लिसरीन मिला लें।
  • सभी को अच्छी तरह मिक्सकर करें और इसमें नारियल का तेल मिक्स कर दें।
  • अब सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।
  • अब इस स्क्रब को मिक्स करने के बाद इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

    2 - 2026-02-05T183840.511

  • इस स्क्रब को आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर 30 से 40 मिनट के लिए लगा लें।
  • थोड़ी देर के बाद कच्चा दूध लेकर हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद इसका उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।