image

Honey Face Mask for Winter: रातभर लगाएं चेहरे पर शहद से बना Face Mask,सुबह नजर आएगा नेचुरल ग्लो

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है कि आप चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। साथ ही आपको सर्दियों में फेस मास्क को लगाने को मिल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-01, 12:00 IST

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन हर कोई चाहता है। अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से दूर रहकर नैचुरल तरीके से त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं, तो शहद से बना फेस मास्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को पोषण देता है। साथ ही अंदर से चमकदार बनाता है। खास बात यह है कि इसे रातभर लगाकर सोने से सुबह चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आता है। आइए फेस मास्क बनाने का तरीका आपको बताते हैं।

त्वचा पर शहद लगाने के फायदे

  • अगर आप त्वचा पर शहद लगाती हैं, तो इससे स्किन को नमी मिलती है। साथ ही त्वचा हाइड्रेट होती है।
  • पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
  • स्किन को रिपेयर करने के लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • नेचुरल ग्लो को बढ़ाने के लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नजर न आए।

3 - 2025-12-25T093345.084

रातभर शहद फेस मास्क लगाने के लिए कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको 1 चम्मच कच्चा शहद लेना है।
  • इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करना है।
  • आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं।
  • फिर आपको सबसे पहले चेहरे को साफ करना है।
  • इसके बाद आपको शहद को चेहरे पर लगाना है।
  • फिर इसे रातभर लगाकर छोड़ देना है।
  • इस बात का ध्यान रखना है कि आप शहद के फेस मास्क की पतली परत ही चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लेना है।
  • इसे लगाने से आपको बाजार में मिलने वाले फेस मास्क को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार चेहरे पर जरूर लगा सकती हैं, ताकि चेहरे पर केमिकल चीजें कम लगाएं।
  • बस आपको इसे सही मात्रा में बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है।

1 - 2025-12-25T093348.359

 

इसे भी पढ़ें: Face Mask For Glowing Skin: पार्लर जाए बिना घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, बनाएं ये आसान फेस मास्क

अगर आप बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट के सुबह उठते ही दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो शहद से बना फेस मास्क जरूर ट्राई करें। यह आसान, सस्ता और पूरी तरह नेचुरल उपाय है, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है। आप चाहें तो इसे एक्सपर्ट की राय लेकर लगा सकती हैं, ताकि आपकी स्किन पर होने वाली समस्या ज्यादा न बढ़े और स्किन पर ग्लो नजर आए, ताकि आप खूबसूरत दिखाई दें।

इसे भी पढ़ें: केसर से पा सकती हैं दमकती त्वचा, चेहरे पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।