
रोजाना बाहर जाने की वजह से सन टैन की समस्या पैदा हो जाती है, खासकर जिनकी सेंसिटिव स्किन होती है। कहा जाता है कि जब किसी को सन टैन की समस्या होती है, तो इससे स्किन में जलन आदि की समस्या भी होना शुरू हो जाती है। यूं तो सन टैन की समस्या को दूर करने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम मिलती है, जो यह दावा करती हैं कि इसके नियमित इस्तेमाल से टैन की समस्या कम हो सकती है।
मगर कई बार केमिकल की वजह से एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप नेचुरल तरीके से भी अपनी स्किन को राहत पहुंचा सकते हैं। इसमें चावल का आटा आपके काफी काम आ सकता है। यूं तो चावल का आटा उपयोग टैनिंग को दूर करने के लिए नहीं किया जाता है, लेकिन चावल के सूदिंग और हाइड्रेटिंग गुण यकीनन आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
चावल का उपयोग धूप के कारण होने वाली जलन की परेशानी को कम करने और अत्यधिक धूप के प्रभाव को कम करने के लिए किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सन टैन को दूर करने के लिए चावल का इस्तेमाल करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

सन टैन होने पर स्किन को ठंडक की काफी जरूरत होती है। ऐसे में आटा और गुलाब जल को मिक्स करके इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। (चमकदार त्वचा के लिए गुलाब जल का ऐसे करें इस्तेमाल)
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: मेहंदी के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों को मिलेंगे कई फायदे
वैसे तो लोग राइस वॉटर का इस्तेमाल चेहरे पर कई तरीके से करते हैं। मगर इसका इस्तेमाल टैनिंग को हटाने के लिए भी किया जा सकता है।

अगर आपके चेहरे पर टैन है, नींबू या गुलाब जल का इस्तेमाल करने के बचें। ऐसे में आप चावल का आटा, बेसन, हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें बिगिनर्स के लिए कैसा होना चाहिए स्किन केयर रूटीन

इस बात का खास ध्यान रखें की इन तरीकों को अप्लाई करने के तुरंत बाद घर से बाहर न निकलें वरना टैनिंग और ज्यादा हो जाएगी।
आपको ये टिप्स कैसे लगे इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।