Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:21 AM IST HZ Awards 2026
how to remove hair clog from drain quickly

Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम की नाली बालों के गुच्छे से हो गई है चोक? अपनाएं ये ट्रिक्स, 15 मिनट में ऐसे करें साफ

How To Remove Hair Clog From Drain Quickly: बाथरूम की नाली में फंसे बालों के गुच्छों से परेशान हैं? इन आसान घरेलू ट्रिक्स की मदद से केवल 15 मिनट में चोक नाली को साफ करें। बिना प्लंबर के खर्च के पाएं तुरंत राहत।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 22:37 IST

Instant Drain Unclogging Hacks: अक्सर बालों के गुच्छे, साबुन के झाग और गंदगी जमा होने की वजह से पानी निकलना बंद हो जाता है, जिससे बाथरूम में बदबू और गंदगी फैलने लगती है। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो वह कुछ दिनों के भीतर नाली चोक होने लगती है और पानी पास में घंटों का समय लग जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से केमिकल क्लीनर खरीद कर लाते हैं या फिर प्लंबर को बुलाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर 15 मिनट में नाली को बिल्कुल साफ और चालू कर सकते हैं।

सफेद सिरका, फिटकरी और गर्म पानी का करें इस्तेमाल

What-dissolves-hair-in-a-bathroom-drain-1729232543398

  • इसके लिए सबसे पहले नाली के ऊपर जमा कचरा हटा दें।
  • अब आधा कप फिटकरी नाली के छेद में डालें
  • उसके तुरंत बाद एक कप सफेद सिरका डाल दें।
  • सिरका डालते ही झाग और बुलबुले बनने लगेंगे, जो अंदर जमी गंदगी को काट देते हैं।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर ऊपर से एक बाल्टी खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें।
  • इससे नाली तुरंत साफ हो जाएगी। इसके बाद आपको बाजार से केमिकल क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- Wash Basin Cleaning Hacks: वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग और जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

गर्म पानी और डिश सोप का करें इस्तेमाल

  • कई बार नाली में साबुन और तेल की परत जम जाती है जो पानी को रोकती है।
  • इसके लिए आप एक जग खौलते हुए पानी में 2-3 चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप मिलाएं।
  • इस मिश्रण को धीरे-धीरे नाली में डालें। गर्म पानी जमा हुए ग्रीस को पिघला देता है।
  • साबुन फिसलन पैदा करता है, जिससे फंसा हुआ कचरा आगे निकल जाता है।

लोहे के तार करें इस्तेमाल

how-to-avoid-bathroom-drain-blockage-in-hindi

  • अगर नाली बालों की वजह से चोक हुई है, तो उसे ऊपर बताए गए घोल से साफ करना मुश्किल होता है।
  • ऐसे में एक पुराना कपड़े टांगने वाला तार लें।
  • उसे सीधा करके आगे से एक छोटे हुक जैसा मोड़ लें।
  • इस हुक को नाली के अंदर डालें और धीरे-धीरे घुमाकर बाहर खींचें।
  • आप देखेंगे कि ढेर सारे बाल और कचरा बाहर निकल आएगा। सारा कचरा निकालने के बाद गरम पानी डाल दें।

इसे भी पढ़ें- Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट का दरवाजा खोलते ही आती है बदबू? घर पर बनाएं यह नेचुरल फ्रेशनर, मिनटों में दूर होगी दुर्गंध

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।