
How Do You Get Money Out of Old Clothes: अक्सर हमारे वार्डरोब में ऐसे ढेर सारे कपड़े जमा हो जाते हैं जिन्हें पहन-पहन कर या तो मन भर चुका होता है या फिर वह आउट ऑफ फैशन हो चुके होते हैं। इतना ही नहीं , बल्कि कई बार फिटिंग की समस्या की वजह से भी इन कपड़ों को हम या तो किसी कोने में डाल देते हैं या कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके ये पुराने कपड़े आपकी कमाई का एक जरिया बन सकते हैं? यकीनन आप सोच रही होंगी कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि यह सच है।
आजकल सस्टेनेबल फैशन और रीसाइक्लिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पुराने कपड़ों की रीसेल वैल्यू काफी बढ़ गई है। थोड़ा सा दिमाग और सही प्लेटफॉर्म का चुनाव करके आप न केवल अपने घर की सफाई कर सकते हैं, बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमा सकती हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से पुराने कपड़ो से भी पैसे कमा सकती हैं।

पुराने कपड़ों से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका उन्हें ऑनलाइन बेचना है। आजकल कई ऐसे ऐप्स और वेबसाइट्स मौजूद हैं, जहां आप अप ने इस्तेमाल किए हुए लेकिन अच्छी स्थिति वाले कपड़ों की फोटो डालकर उन्हें बेच सकती हैं।
इसके लिए केवल इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े आयरन और साफ किए हुए हों। साथ ही अच्छी रोशनी में ली गई फोटो और कपड़ों का सही डिटेल्स जैसे साइज और ब्रांड आपको जल्दी ग्राहक दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- भारत के इस गांव में घर-घर जाकर कचरा खरीद रहे लोग, Mobile App के जरिए ऑनलाइन कर रहे बुक, जानें क्यों?

आज की युवा पीढ़ी पुराने और अनोखे कपड़ों को पहनना पसंद करती है। अब ऐसे में आप अपना खुद का एक Instagram Thrift Store खोल सकती हैं। यहां आप अपने और अपने दोस्तों के पुराने कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से डिस्प्ले करके बेच सकती हैं। इसके अलावा, कई शहरों में ऑफलाइन थ्रिफ्ट स्टोर भी होते हैं, जो आपसे पुराने कपड़े थोक में या कमीशन के पर खरीदते हैं।

अगर आपके कपड़े इस स्थिति में नहीं हैं कि उन्हें दोबारा पहना जा सके, तो आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल जैसे पुराने कपड़ों से बैग, तकिया कवर, पायदान या वॉल हैंगिंग जैसी चीजें बनाकर Etsy या स्थानीय बाजारों में बेच सकती हैं।
बता दें कि अप-साइकिल किए हुए प्रोडक्ट्स की बाजार में काफी मांग है। इसके अलावा, कुछ बड़ी कंपनियां पुराने कपड़े जमा करने के बदले डिस्काउंट कूपन या वाउचर देती हैं, जिससे आप अपनी अगली खरीदारी पर पैसे बचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ऐसे शुरू करें पुराने कपड़ों से अपना बिजनेस, होगी अच्छी कमाई
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।