Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:48 AM IST HZ Awards 2026
how to use mosambi peel at home for kitchen and house cleaning

मौसंबी खाने के बाद छिलके फेंक देती हैं? एक बार इसका सही यूज जान लें, स्टोर करना शुरू कर देंगी

लोग मोसंबी खाने या उसका जूस निकालने के बाद उसके छिलकों को बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। दुकानदार भी अक्सर ऐसा करते हैं, लेकिन उन्हें भी एक बार इसके यूज को जान लेना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 18:15 IST

मोसंबी खाने के बाद ज्यादातर लोग इसके छिलके को फेंक देते हैं। उन्हें लगता है कि फलों के छिलकें किसी काम के नहीं है, हालांकि ऐसा नही है। मोसंबी के छिलके कई तरह से आपके काम को आसान बना सकते हैं, बस आपको इसका सही यूज पता होना चाहिए। यह फल गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि इसमें पानी ज्यादा होता है और यह शरीर को ठंडक के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। मोसंबी का छिलका भी उतना ही फायदेमंद होता है जितना इसका अंदर का हिस्सा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोसंबी के छिलके को यूज करने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे, इसके बाद आप भी कभी छिलके को फेकेंगी नहीं।

नेचुरल एयर फ्रेशनर

छिलकों की मदद से आप अगर घर में एयर फ्रेशनर बना सकती हैं, तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। इसे बनाने के बाद आप कभी भी मार्केट से एयर फ्रेशनर खरीदने में पैसे बर्बाद नहीं करेंगी। फ्रेशनर बनाने के लिए आपको पहले इसे अच्छे से सुखाना होगा। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्सी में पील लें और इसमें कोई भी महक एड करके, इसे किसी बोतल में भर लें। पीसने के बाद इसमें आप पानी भी डालें, ताकी स्प्रे की बोतल में इसे डाला जा सके।

इसे भी पढ़ें- Coconut Buying Tips: नारियल पानी वाला है या मलाई वाला? दुकानदार के बताने से पहले खुद ऐसे करें पहचान, कभी नहीं खाएंगी धोखा

sweet lime peel uses

किचन क्लीनर

कई लोगों को नहीं पता की इसका यूज कीचन क्लीनर की तरह भी हो सकता है। इसके लिए आपको केवल छिलकों को पीस लेना है, फिर इसमें कोई भी लिक्वीड वॉश मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। अब आप इसे किसी बोतल में भर ले और किचन स्लैब या बर्तन धोनों यूज करें। इससे ग्रीस और दाग जल्दी हटते हैं। यह केमिकल फ्री क्लीनिंग इसलिए, यह फायेमंद है।

sweet lime peel uses

मच्छर भगाने का देसी तरीका

इसका यूज आप मच्छर भगाने के लिए भी कर सकती हैं, लेकिन इसमें आपको नीम के पत्तों का रस भी मिलाना होगा। दोनों मिलकर ऐसा प्रोटेक्शन बनाएंगे, जो पौधों को मच्छरों और कीड़े से दूर रखेंगे। आप चाहती हैं कि पौधे अच्छे से ग्रो करें और इनपर कीड़े न लगे, तो यह बेस्ट आइडिया है। आप रोज रात को पौधों पर इसका पानी छिड़क सकती हैं। पौधों के लिए यह अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब; नोट कर लें आसान रेसिपी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।