Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:48 AM IST HZ Awards 2026
COCONUT BUYING TIPS

Coconut Buying Tips: नारियल पानी वाला है या मलाई वाला? दुकानदार के बताने से पहले खुद ऐसे करें पहचान, कभी नहीं खाएंगी धोखा

गर्मी के दिनों में नारियल पानी पीना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कई लोग ठंडा-ठंडा पानी पीने के लिए नारियल खरीदते हैं, तो कुछ लोग मलाई खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ बातों का ध्‍यान रखेंगी तो आसानी से पहचान पाएंगी क‍ि नार‍ियल पानी वाला है या मलाई वाला।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 11:59 IST

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में लोगों को अपने खानपान का खास ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान लोग अपनी डाइट में उन चीजों को शाम‍िल करते हैं ज‍िनमें पानी की मात्रा ज्‍यादा हो। इससे हमारी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही सेहत भी बनी रहती है। गर्मी में ज्‍यादातर लोगों को नार‍ियल पानी पीना पसंद होता है। कुछ लोग ठंडा-ठंडा पानी पीने के ल‍िए नार‍ियल खरीदते हैं तो कुछ लोगों को मलाई पसंद होता है।

ऐसे में अगर आप नार‍ियल खरीद रही हैं और जानना चाहती हैं क‍ि ये पानी वाला है या मलाई वाला, तो हम आपको इसकी पहचान करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आप मि‍नटों में इसकी पहचान कर पाएंगी। आइए जानते हैं-

COCONUT BUYING TIPS (1)

नारियल को हिलाकर पहचानें

नार‍ियल पानी वाला है या मलाई वाला तो इसका सबसे आसान तरीका है क‍ि आप इसे ह‍िलाकर चेक करें। इसके ल‍िए नारियल को अपने कान के पास लाकर हल्का हिलाएं। अगर अंदर से पानी की तेज आवाज आए, तो समझ लीजिए इसमें पानी ज्यादा है। वहीं, अगर पानी की आवाज ज्‍यादा नहीं आती है तो समझ लीज‍िए ये मलाई वाला नार‍ियल है।

यह भी पढ़ें- Dates Market In Delhi: दिल्ली की इस मार्केट में थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मेडजूल

वजन से भी लगा सकती हैं अंदाजा

नारियल को हाथ में उठाकर उसके वजन से भी इसकी पहचान कर सकती हैं। जो नारियल अपने साइज के हिसाब से हैवी लगता है, उसमें पानी ज्यादा हो सकता है। वहीं, अगर कोई नार‍ियल नॉर्मल लगता है तो ये मलाई वाला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के इन मार्केट में काजू-बादाम और मखानों पर मिलेगी छूट

COCONUT BUYING TIPS (2)

रंग देखकर भी पहचानें

आपको बता दें क‍ि आप नारियल का रंग देखकर भी इसका पता लगा सकती हैं। अगर नार‍ियल हल्का हरा या पीला होता है तो ये आमतौर पर कच्चा होता है और उसमें पानी ज्यादा होता है। वहीं जिस नारियल पर भूरे निशान या डल कलर दिखे, वो थोड़ा पुराने होते हैं और उनमें मलाई ज्यादा मिलती है।

यह भी पढ़ें- Maa Ke Hath Ka Jadu: मेरी मम्‍मी गर्मियों में जरूर बनाती हैं ये 4 कूलिंग चटनियां, आप भी थाली में कर सकती हैं शाम‍िल

हल्का ठोककर भी कर सकती हैं चेक

आप नारियल को हल्के से ठोककर भी चेक कर सकती हैं। अगर ठोकने पर हैवी आवाज आए तो समझ लीज‍िए क‍ि मलाई ज्यादा है। वहीं, अगर खोखली सी आवाज आए तो ये ज्‍यादा पानी वाला नार‍ियल हाे सकता है।

यह भी पढ़ें- नारियल से भी बन सकते हैं कई सारे ड्रिंक्स, आप भी जरूर करें ट्राई; गजब का होता है स्वाद

तो अगर आप भी नार‍ियल खरीद रही हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से चेक कर सकती हैं क‍ि इसमें पानी ज्‍यादा है या मलाई। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।