Fri Feb 20, 2026 | Updated 03:38 AM IST
herzindagi
orange vs sweet lime

Orange vs Sweet Lime: संतरा या मौसमी, विटामिन C के लिए कौन सा फल है ज्यादा असरदार? जानें यहां

यह लेख संतरा और मौसमी के बीच विटामिन सी और अन्य स्वास्थ्य लाभों की तुलना करता है। शोध के अनुसार, संतरे में मौसमी से अधिक विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 19:20 IST

जब सर्दियां जाती हैं तो गर्मियां दस्तक दे देती हैं और साथ में नारंगी और हरे रंग के खट्टे फल भी आ जाते हैं। ऐसे में जब बात विटामिन सी और इम्यूनिटी की आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दो नाम आते हैं संतरा और मौसमी। अक्सर लोग इन दोनों के बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं कि सेहत के लिए कौन सा ज्यादा सही है। बता दें कि ये दोनों ही साइट्रस (Citrus) परिवार के सदस्य हैं, लेकिन इनके पोषण तत्व और शरीर पर होने वाले असर काफी अलग हैं। हालांकि, हम बात कर रहे हैं विटामिन सी की। विटामिन सी के लिहाज से दोनों में से कौन से ज्यादा सही हैं, यह जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि संतरा और मौसमी दोनों में से कौन सा विटामिन सी के लिहाज से ज्यादा अच्छा है। पढ़ते हैं आगे...

विटामिन सी के लिहाज से क्या है ज्यादा अच्छा?

अगर हम केवल विटामिन सी की बात करें तो संतरा इस चीज में सबसे आगे है। बता दें, इससे जुड़े कई शोध हैं, जो इस बात को बताते हैं कि 100 ग्राम संतरे में लगभग 53 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जबकि उतनी ही मात्रा में मौसमी में करीब 30 से 45 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। 

orange vs sweet lime (2)

विटामिन सी न केवल आपकी त्वचा पर निखार लाया जा सकता है बल्कि संक्रमण से लड़ने की शक्ति भी देता है। यदि आपका मुख्य लक्ष्य केवल इम्यूनिटी बढ़ाना है तो संतरा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, पाचन और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी संतरा बेहद उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें - Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्‍नैक्‍स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

बता दें, मौसम की तासीर संतरे की तुलना में अधिक ठंडी और ये फल पचने में बेहद ही आसान होता है। ऐसे में बुखार, पीलिया या पेट की खराबी के दौरान डॉक्टर मौसमी का जूस पीने की सलाह देते हैं। मौसमी का जूस फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है साथ ही एथलीट और जिम जाने वालों के लिए मौसमी का जूस एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक होता है। वेट लॉस के लिए संतरे का जूस खाना बेहतर है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है और लंबे समय तक यह पेट को भरा हुआ रख सकता है।

orange vs sweet lime (3)

सेहत के लिए संतरा और मौसमी दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन कोशिश करें कि इनका सेवन जूस की जगह फल के रूप में करें। फल को सीधे खाने से आपको प्राकृतिक फाइबर मिलता है, जो कब्ज को दूर कर सकता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से भी रोक सकता है।

इसे भी पढ़ें - Ramadan Special Dessert Recipe: 10 मिनट में संतरे से बनाएं क्रीमी टेक्स्चर वाला यह डेजर्ट, इफ्तार के लिए एकदम परफेक्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।