Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:38 PM IST HZ Awards 2026
dry cleaning tips at home

₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

महंगे कपड़े जैसे साड़ी, सूट, ब्लेजर या पार्टी वियर हम अक्सर क‍िसी स्‍पेशल ओकेजन पर भी पहनते हैं, लेकिन जब ये गंदे हो जाते हैं और इन्‍हें साफ करवाने की बात आती है तो लोग ड्राई क्लीनिंग ही करवाते हैं, लेक‍िन आज हम आपको कुछ आसान और सस्ता तरीका बता रहे हैं, जिससे आप लगभग ₹5 में घर पर ही ड्राई क्लीनिंग जैसा रिजल्ट पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 08:54 IST

आजकल ज्‍यादातर लोग ब्रांडेड कपड़े ही पहनते हैं। चाहे क‍िसी को ग‍िफ्ट देना हाे या खुद के ल‍िए कुछ खरीदना हो, क्‍वाल‍िटी पर लोग ज्‍यादा फोकस करते ह‍ैं। महंगे कपड़े जैसे साड़ी, सूट, ब्लेजर या पार्टी वियर तो हम अक्सर स्‍पेशल ओकेजन पर ही पहनते हैं, लेक‍िन जब इन्‍हें साफ करवाने की बात आती है तो लोग ड्राई क्‍लीन ही करवाते हैं। ऐस में जब आप लॉन्‍ड्री में कपड़े देती हैं तो इसके ल‍िए पैसे भी ज्‍यादा खर्च करने पड़ते हैं।

लेक‍िन अगर हम आपसे कहें क‍ि आप घर स‍िार्फ 5 रुपये में महंगे कपड़ों को ड्राई क्‍लीन कर सकती हैं, तो क्‍या आप यकीन करेंगी? जी हां, हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप घर पर कैसे सस्‍ते में महंगे कपड़ों को ड्राई क्‍लीन कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

dry cleaning tips at home (1)

कम गंदे कपड़ों के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

एक बाल्टी में ठंडा या हल्का गुनगुना पानी लें। अब इसमें थोड़ा सा बेबी शैम्पू या माइल्ड लिक्विड डाल दें। इसी में कपड़े को कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दें। फिर ब‍िना ज्‍यादा जोर लगाए इसे साफ कर लें। इस तरीके से आपके महंगे कपड़े खराब भी नहीं होंगे और गंदगी भी साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप

सिरके का करें इस्तेमाल

व्‍हाइट व‍िनेगर से भी आप महंगे कपड़ों को साफ कर सकती हैं। अब एक बालटी सादे पानी में थोड़ा सा व्‍हाइट व‍िनेगर एड करें। इसमें कपड़े को कुछ मिनट के लि‍ए रख दें। इससे कपड़ों की बदबू तो कम होती ही है, साथ ही गंदगी भी साफ हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स

बेकिंग सोडा से करें सफाई

हमारे यहां भारतीय रसोई में बेक‍िंग सोडा का इस्‍तेमाल जरूर होता है। ऐसे में अगर आपके कपड़ों पर दाग हल्‍के लगे हैं तो आप बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए थोड़ा सा बेकिंग सोडा दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद हल्के हाथ से इसे साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: बिना पानी के Sofa की सफाई और वॉर्म केयर के 5 स्मार्ट तरीके, Winter में आएंगे काम

dry cleaning tips at home (2)

सुखाने का सही तरीका भी जानें

कभी भी कपड़ों को तेज धूप में नहीं सुखाना चाह‍िए। हमेशा छांव में ही कपड़ों को सुखाना सही रहता है। इससे कपड़ों का रंग भी फेड नहीं होता है और इनकी क्‍वाल‍िटी भी बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें- हैवी साड़ी को घर पर ड्राई क्लीनिंग करने के आसान तरीके, नहीं होगा लॉन्ड्री में पैसा खर्च

तो अगर आप भी महंगे कपड़ों को ड्राई क्‍लीन कराने के ल‍िए लॉन्‍ड्री जाती थीं, तो अब आप ऊपर बताए गए आसान तरीकों से घर पर ही महंगे कपड़ों को ड्राई क्‍लीन कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।