Sat Mar 21, 2026 | Updated 04:55 AM IST HZ Awards 2026
how to wash jeans

जींस का रंग जल्दी पड़ जाता है फीका, तो चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये प्रो टिप्स

How To Wash Jeans: जींस हर क‍िसी की फेवरेट होती है। ये पहनने में कंफर्टेबल होती है। साथ ही ये हर आउटफ‍िट के साथ आसानी से मैच भी हो जाती है। लेक‍िन कई लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि इसका रंग जल्‍दी फीका पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको इसे धुलने के आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 14:52 IST

आज के समय में चाहें लड़के हों या लड़कियां, जींस उनका एक कंफर्टेबल आउटफिट है। ऑफिस, कॉलेज, ट्रिप या फिर कहीं भी जाना हो, जींस पहने और निकल लिए। जींस के साथ शर्ट, टी-शर्ट, टॉप्स या कुर्ती कुछ भी आसानी से मैच हो जाता है। आजकल बाजारों में तो कई तरह के जींस आ रहे हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत ये होती है कि वो जींस खरीदते हैं और तीन से चार वॉश में ही इनका रंग फीका पड़ने लगता है।

ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे जींस का रंग बिल्कुल भी फीका नहीं लगेगा। ये सालों तक नई जैसी बनी रहेगी। आइए उन आसान तरीकों के बारे जानते हैं विस्तार से-

how to wash jeans (2)

ठंडे पानी से ही धुलें जींस

जब भी आप जींस खरीदती हैं तो उसे दो से तीन बार पहन लें, तभी इसे वॉश करें। इसके अलावा जींस धुलने के सिर्फ ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि गर्म पानी से कपड़े का रंग फीका पड़ जाता है। साथ ही फिटिंग भी खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप

जींस को उल्टा करके ही वॉश करें

कई लोग गलतियां कर देते हैं कि जब भी जींस धुलते हैं तो इसे उल्टा करना भूल जाते हैं। ये भी रंग फीका पड़ने की बड़ी वजह है। अगर आप इसे उल्टा करके धुलेंगी तो बाहर का रंग खराब नहीं होगा और ये लंबे समय तक नई जैसी रहेगी।

बार-बार धोने से बचें

आपको बता दें कि जरूरी नहीं कि आप जब जींस पहने तो उसे तुरंत धुल ही दें। इससे कपड़ा जल्दी पुराना लग सकता है। साथ ही इसका रंग भी फीका पड़ जाएगा। हमेशा चार से पांच बार पहनने के बाद ही इसे वॉश करें।

यह भी पढ़ें- Jeans Fitting Tips: बिना बेल्ट के भी लूज जींस आएगी फिट, बस करें ये 3 काम

धूप में ज्यादा देर न सुखाएं

जींस को तेज धूप में सुखाने से भी इसका रंग उड़ने लगता है। ये सिर्फ जींस के साथ ही नहीं, बल्कि सभी कपड़ों के साथ है। कोशिश करें कि इसे छांव में ही सुखाएं। इससे रंग भी बना रहेगा और कपड़ा भी खराब नहीं होगा।

ज्यादा न रगड़ें

अगर आप भी जींस धुलते समय कपड़े को ज्यादा रगड़ती हैं, तो इससे भी रंग फीका पड़ने लगता है। इससे उसका फैब्रिक खराब हो सकता है और रंग भी निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छि‍प जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश

how to wash jeans (1)

सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी

जींस को हमेशा साफ और सूखी जगह पर ही रखना चाहिए। अगर आप इसे बाहर टांग देंगी या ऐसी जगह रख देंगी जहां नमी हो, तो इससे भी इसका रंग और कपड़ा दोनों ही खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jeans के साथ स्टाइल करें ये ट्रेंडी Korean Sweaters, गरमाई के साथ मिलेगा क्लासी लुक

तो अगर आप भी जींस को धुलते समय इन बातों का ध्यान रखेंगी तो ये सालों तक नए जैसे बने रहेंगे। न तो इनका रंग फीका पड़ेगा और न ही इनकी फिटिंग खराब होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।