herzindagi
korean sweaters latest and trendy designs

Jeans के साथ स्टाइल करें ये ट्रेंडी Korean Sweaters, गरमाई के साथ मिलेगा क्लासी लुक

Korean Sweaters Latest Designs: अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने बोरिंग स्वेटर्स को अलविदा कहकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो कोरियन स्वेटर या कार्डिगन एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसके लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन आप यहां देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 12:14 IST

सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखना थोड़ा डिफिकल्ट हो सकता है, लेकिन कोरियन फैशन ने इस मुश्किल को आसान बना दिया है। आजकल इंडियन यूथ के बीच कोरियन स्वेटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ये स्वेटर्स न केवल आपको कड़ाके की ठंड से बचाते हैं बल्कि आपके साधारण से लुक को भी एक हाई-फैशन टच देते हैं। कोरियन स्टाइल की सबसे खास बात इसकी फिटिंग और यूनिक कलर्स होते हैं जो जींस के साथ पहनने पर बेहद क्लासी लगते हैं। अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने बोरिंग स्वेटर्स को अलविदा कहकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो कोरियन स्वेटर या कार्डिगन एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसके लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन आप यहां देख सकती हैं।

ओवरसाइज्ड चंकी निट स्वेटर (Oversized Chunky Knit Korean Sweater)

कोरियन फैशन का सबसे बड़ा ट्रेंड ओवरसाइज्ड कपड़े हैं। चंकी निट स्वेटर्स देखने में थोड़े भारी और बड़े लगते हैं, लेकिन पहनने में बहुत आरामदायक होते हैं। इन्हें आप फिटेड जींस या स्किनी जींस के साथ पहनें ताकि आपका लुक बैलेंस्ड लगे।

Oversized Chunky Knit Korean Sweater

पेस्टल कलर्स जैसे कि बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या क्रीम कलर के चंकी स्वेटर्स जींस पर बहुत उभर कर आते हैं। यह लुक न केवल आपको गर्म रखेगा बल्कि आपको एक 'क्यूट और कोजी' वाइब भी देगा।

अर्गाइल पैटर्न स्वेटर (Argyle Pattern Korean Sweater)

अगर आपको विंटेज और क्लासी लुक पसंद है तो अर्गाइल पैटर्न आपके लिए बेस्ट है। कोरियन ड्रामा में अक्सर एक्टर्स इस तरह के स्वेटर्स पहने नजर आते हैं। इसे आप डार्क ब्लू या ब्लैक जींस के साथ पेयर कर सकती हैं।

Argyle Pattern Korean Sweater

अगर आप इसके नीचे एक कॉलर वाली व्हाइट शर्ट पहनें और स्वेटर को ऊपर से डालें तो यह एक परफेक्ट 'प्रेसिडेंशियल' या ऑफिस लुक तैयार कर देता है।

यह भी पढ़ें- Sweater For Saree Look: सर्दियों में साड़ी के साथ खूब जांचेंगे इस तरह के स्वेटर, मिलेगा गर्म और स्टाइलिश लुक

क्रॉप निट कार्डिगन (Cropped Knit KoreanCardigan)

आजकल क्रॉप स्वेटर्स का बहुत चलन है। ये स्वेटर्स लंबाई में छोटे होते हैं और कमर तक आते हैं। इन्हें हाई-वेस्ट जींस के साथ स्टाइल करना सबसे अच्छा रहता है। इसमें बटन वाले कार्डिगन स्टाइल बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

Cropped Knit Korean Sweater

आप इसे अकेले टॉप की तरह पहन सकती हैं या अंदर एक पतली टी-शर्ट डाल सकती हैं। यह स्टाइल आपकी बॉडी को एक अच्छा शेप देता है और आपको लंबा दिखाने में मदद करता है।

टर्टलनेक या मोक नेक स्वेटर (Turtle neck/Mock neck Korean Sweater)

कोरियन स्टाइल में टर्टलनेक को शालीनता का प्रतीक माना जाता है। स्लिम-फिट टर्टलनेक स्वेटर्स को जींस के अंदर 'टक-इन' करके पहनना बहुत पॉपुलर है। हालांकि अगर आपका स्वेटर ओवरसाइज्ड है तो आप इसे बाहर निकाल क्र भी पहन सकती हैं।

Turtle neck or Mock neck Korean Sweater

इसके ऊपर से आप एक बेल्ट लगा सकती हैं जो आपके लुक को और भी प्रोफेशनल और स्टाइलिश बना देगा। अगर ठंड ज्यादा है, तो इसके ऊपर एक लॉन्ग कोट डालकर आप किसी फैशन दीवा से कम नहीं लगेंगी।

यह भी पढ़ें: Woolen High Neck Designs: जींस और स्कर्ट के साथ स्टाइल करें हाईनेक, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

कंट्रास्ट कॉलर स्वेटर (Contrast Collar Korean Sweater)

इन दिनों ऐसे स्वेटर्स काफी ट्रेंड में हैं जिनमें गले पर अलग रंग या कपड़े का कॉलर लगा होता है। यह दिखने में ऐसा लगता है जैसे आपने स्वेटर के नीचे शर्ट पहनी हो, लेकिन असल में वह स्वेटर का ही हिस्सा होता है।

Contrast Collar Korean Sweater

यह 'टू-इन-वन' लुक जींस के साथ बहुत कूल लगता है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों या दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए यह एक बेहतरीन और मॉडर्न विकल्प है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: myntra, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।