
Jewellery Cleaning Tips: हमारे यहां भारत में हर कोई ज्वेलरी पहनना पसंद करता है। शादी ब्याह हो या कोई छोटा मोटा फंक्शन, लोग अपने आउटफिट्स के हिसाब से ज्वेलरी पहनते हैं। ऐसे मौकों पर लोग सोने, चांदी के डायमंद की ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन जो महिलाएं या लड़कियां रोजाना ऑफिस और कॉलेज जाती हैं, वो आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना ही पसंद करती हैं। जींस के साथ अलग, तो साड़ी, सूट और स्कर्ट के साथ अलग-अलग ज्वेलरी पहनती हैं।
हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी काली पड़ गई है। दरअसल, इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार हैं। दरअसल, पसीना, परफ्यूम, धूल और नमी की वजह से इसकी चमक धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। ऐसे में ये काली नजर आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो हम आपको इसकी चमक वापस लाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आइए जानते हैं वो आसान तरीके-
-1773981011240.jpg)
जब भी कभी ज्वेलरी को साफ करने की बात आती है तो सबसे पहले लोग बेकिंग सोडा का ही इस्तेमाल करते हैं। ये बड़े ही काम की चीज है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ज्वेलरी पर 5 से 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- पायल तो चमक गई, अब घुंघरू को चमकाएगा ये सीक्रेट हैक! इन टिप्स की मदद से काली चांदी को बनाएं नए जैसा
इसके बाद किसी साफ्ट से धीरे-धीरे साफ कर लें। जब आपको लगे कि ये साफ हो गई है तो सादे पानी से धो लें। इससे जो ज्वेलरी में गंदगी जम गई है और इसका रंग काला पड़ गया है, वो साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- चांदी की काली पायल हो या बच्चों के गले का नजरबट्टू... एल्युमिनियम फॉयल की इन 3 ट्रिक्स से कर सकती हैं साफ
आपको बता दें कि नींबू में नेचुरल एसिड पाया जाता है। ऐसे में जब इसके साथ नमक मिला दिया जाए तो इसका असर दोगुना तेजी से होने लगता है। ये तरीका भी ज्वेलरी साफ करने में काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें चुटकी भर नमक डाल दें। अब इसमें ज्वेलरी को कुछ मिनट के लिए डुबोकर रख दें। बाद में इसे हल्के हाथ से रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें। इससे ज्वेलरी की चमक वापस आ जाएगी।
-1773981021145.jpg)
जब भी आप ज्वेलरी को साफ करें तो उसे अच्छे से सुखा लें। वरना ये जल्दी खराब हो सकती है। इसके बाद इसे ऐसी जगह स्टोर करें जहां नमी आने का कोई रास्ता न हो।
यह भी पढ़ें- रगड़-रगड़ कर गई हैं थक! इस 1 घोल से चमक उठेगी काली पड़ी पुरानी बिछिया
तो अगर आपकी भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी काली पड़ गई है तो ऊपर बताए गए दो आसान तरीके अपना सकती हैं। इससे ज्वेलरी की चमक वापस लौट आएगी।
यह भी पढ़ें- चांदी की पायल और बिछिया पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/elvie/
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।