
आज यानी 3 फरवरी 2026 को भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के ऐलान ने सर्राफा की मार्केट में नया जोश भर दिया है। ऐसे में चांदी का भाव (Silver Rate) लगभग ढाई लाख रुपये पहुंच गया है। सोने (Gold Rate) की तरह चांदी की भी ज्वेलरी लोग पहनते हैं। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनकी चांदी (भले वो पायल, अंगूठी या बिछिया ही क्यों न हो) काली पड़ गई है।
इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। आज हम आपकाे अपने इस लेख में बताएंगे कि आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं-
-1766567486016.jpg)
चांदी हवा में मौजूद सल्फर के संपर्क में आने से धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। इसे ही टार्निश कहा जाता है, लेकिन ठंड के मौसम में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सर्दियों की स्किनकेयर ही है। सर्दियों में हम जो हैंड क्रीम, बॉडी लोशन और बैरियर बाम इस्तेमाल करते हैं, उनमें ऑयल, एसिड और कभी-कभी सल्फर से जुड़े पार्टिकल्स मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें- Chandi Ki Anguthi: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ऐसी चांदी की अंगूठी, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती
जब आप क्रीम लगाने के तुरंत बाद चांदी की अंगूठी या बिछिया पहन लेती हैं ताे ये चीजें घंटों तक चांदी के संपर्क में रहती हैं। इससे चांदी जल्दी रिएक्शन करने लगती है और उसका रंग काला पड़ जाता है। हमें यही लगता है कि चांदी अचानक से काली पड़ गई है, लेकिन ये कई घंटों की केमिकल रिएक्शन का नतीजा होती है।
स्किनकेयर के अलावा घरों में हीटर का भी इस्तेमाल होता है। वहीं ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। ऐसे में चांदी के काले पड़ने के पीछे ये वजहें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। वहीं सर्दी की ठंड हवाएं भी इसे काला कर देती हैं।
-1766567530223.jpg)
ज्यादा काली चांदी या खास गहनों के लिए ज्वेलर से प्रोफेशनल क्लीनिंग कराना बेहतर रहता है। याद रखें कि सर्दियों में चांदी का काला होना कोई बुहत बड़ी गलती नहीं है, ये हमारी स्किनकेयर आदतों का साइड इफेक्ट है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।