
चांदी की अंगूठियों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। जिन महिलाओं को आर्टिफिशियल अंगूठी पहनने का शौक है, वह अब चांदी की अंगूठी पहनने लगी हैं। डेली वियर ज्वेलरी में चांदी की अंगूठी काफी लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में महिलाओं की पसंद को देखते हुए हम आपके लिए कुछ सिल्वर रिंग डिजाइन लेकर आए हैं। ये अंगूठी डिजाइन 2 से 3 ग्राम में बन जाएंगे और इस पर आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। अगर आप सेविंग चाहती हैं, तो इस तरह की छोटी-छोटी अंगूठी अलग-अलग डिजाइन में बनवा सकती हैं।
महिलाओं को चांदी में इनफिनिटी डिजाइन वाली अंगूठी ज्यादा पसंद आती है। लोग इस तरह की अंगूठी खास बनवाते भी हैं। बीच में नग नकली लगवा सकती हैं, जिससे आपको ज्यादा चार्ज नहीं पड़ेगा। ध्यान रखें कि डिजाइन के साथ-साथ आपको मेकिंग चार्ज भी देना होता है। 3 ग्राम चांदी अगर लगभग 800 रुपये में है, तो इसमें अलग से मेकिंग चार्ज लगेगा। जितनी बड़ी ब्रांड होगी, उतना ज्यादा मेकिंग चार्ज लिया जाता है।
image credit- Glimpse Stone
जिस तरह बालों में बो पहनना महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद है, ठीक उसी तरह अब अंगूठी में भी इस तरह का डिजाइन आने लगा है। सगाई की अंगूठी में भी इस तरह का डिजाइन पसंद किया जा रहा है। 3 ग्राम चांदी में यह अंगूठी डिजाइन आसानी से बन जाएगा। आप चाहें, तो इससे भी सस्ती अंगूठी बनवा सकती हैं। जिन महिलाओं को डेली वियर के लिए अंगूठी चाहिए, वह इस तरह के रिंग डिजाइन कैरी करें।

image credit- Vita Mia
पत्ते की स्टाइल वाली अंगूठी भी इस समय बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। पतली उंगलियों पर इस तरह का डिजाइन ज्यादा जचता है। अगर आपको लगता है कि आपकी उंगलियों पर रिंग अच्छी नहीं लगती है, तो इस तरह के डिजाइन कैरी करके देखें। यह आपके हाथों का लुक बदल देंगी।

Image credit- Luxyin
इस अंगूठी की खासियत यह है कि आप इसे किसी भी उंगली में पहन सकती हैं। आप इसके साइज को जितना चाहे बड़ा कर लें, या जितना चाहे छोटा कर लें। हर तरह से यह डिजाइन यूनिक और अच्छा लगता है। जिन महिलाओं को सिंपल अंगूठी डिजाइन पसंद होता है, उनके लिए इस तरह की रिंग अच्छी होती है।

Image credit- long Way
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।