Sun Mar 22, 2026 | Updated 06:18 AM IST HZ Awards 2026
How to make your jewelry shiny again

Silver Jewellery Cleaning Tips: चांदी की ज्वेलरी क्या पड़ गई है काली? आजमाएं ये 3 कारगर तरीके

How to Keep Silver Looking Shiny: वर्तमान में चांदी का भाव 3 लाख के पार है। अब ऐसे में इसकी डिमांड मार्केट में बढ़ गई है। अगर आपकी तिजोरी में चांदी की ज्वेलरी रखे-रखे काली पड़ गई है, तो आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे कारगर तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 22:00 IST

Chandi ke Gahne Saaf Karne Ke Tarike: चांदी के गहने अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं, लेकिन समय के साथ इनका काला पड़ना एक आम समस्या है। साल 2026 में चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, जहां भाव 3,00,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है।

ऐसे में आपकी पुरानी चांदी अब महज एक गहना नहीं, बल्कि एक कीमती निवेश भी है। जब चांदी इतनी महंगी हो, तो इसकी चमक फीकी पड़ना सीधे तौर पर आपकी संपत्ति की चमक कम होने जैसा है। हवा में मौजूद सल्फर के संपर्क में आने से चांदी पर काली परत जम जाती है, जिससे वह पुरानी दिखने लगती है।

अगर आपकी चांदी की पायल, अंगूठी या सिक्के काले पड़ गए हैं, तो उन्हें ज्वेलर के पास ले जाकर घिसवाने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 3 कारगर तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी ज्वेलरी को फिर से नया जैसा चमका सकती हैं।

फिटकरी वाला तरीका आएगा काम

silver jewelry cleaning tips

ज्वेलरी को साफ करने के लिए आप फिटकरी और एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे जानें घोल बनाने का तरीका

घोल कैसे बनाएं?

इसके लिए एक कांच या प्लास्टिक के बाउल में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं।
अब इसमें अपनी ज्वेलरी रखें और ऊपर से 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच फिटकरी डालें। अब इसके ऊपर गर्म पानी डालें।

घोल इस्तेमाल करने का तरीका

  • 5-10 मिनट बाद गहनों को निकालकर ठंडे पानी से धो लें और मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
  • आपकी ज्वेलरी एकदम नई जैसी चमक उठेगी।

इसे भी पढ़ें- चांदी काली पड़ जाती है पर सोना नहीं? जानें इसके पीछे का साइंस

चाय पत्ती और डिटर्जेंट का घोल

how to clean tarnished silver at home

यह तरीका उन गहनों के लिए बढ़िया है जिनमें बारीक नक्काशी होती है और गंदगी अंदर तक फंसी होती है। नीचे देखें इस्तेमाल करने और बनाने का तरीका-

घोल बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में एक कप पानी उबालें। 
  • अब इस में एक चम्मच चाय पत्ती और आधा चम्मच डिटर्जेंट डालें।
  • पानी उबाल आने तक रुकें फिर गैस बंद कर दें।

घोल इस्तेमाल करने का तरीका

  • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें अपनी चांदी की ज्वेलरी डाल दें और 2-3 मिनट तक उबलने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • पानी से निकालकर ब्रश से हल्का साफ करें। चाय पत्ती में मौजूद टैनिन और डिटर्जेंट मिलकर गहरे से गहरा कालापन काट देते हैं।

नमक का घोल लाएगा चांदी की ज्वेलरी पर नई वाली चमक

चांदी की ज्वेलरी साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें कैसे बनाएं घोल-

कैसे बनाएं घोल?

  • इसके लिए एक आधा कप सफेद सिरके लें।
  • अब इस में 2 बड़े चम्मच नमक मिलाएं।
  • इसके बाद चम्मच की मदद से मिलाएं।

कैसे करें घोल का इस्तेमाल?

  • इस मिश्रण में अपनी चांदी की ज्वेलरी को डुबोकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • सिरके का एसिडिक गुण चांदी की सतह से ऑक्सीडेशन को पूरी तरह खत्म कर देता है।
  • समय पूरा होने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर मुलायम सूती कपड़े से सुखा लें। इसकी चमक देखकर आप दंग रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  क‍िन गलत‍ियों से ठंड में काली पड़ जाती है चांदी? वजह यहां जान लें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik, shutterstock



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।