
शुद्ध पानी स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है और आज के समय में लगभग हर घर में RO सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर समय रहते इसका फिल्टर न बदला जाए, तो वही RO फिल्टर पानी साफ करने के बजाय बीमारियों का कारण बन सकता है? जी हां, आमतौर पर फिल्टर की उम्र पानी की क्वालिटी पर निर्भर करती है, लेकिन कुछ ऐसे साइन भी हैं जिन्हें पहचानकर आप जान सकते हैं कि अब सर्विस कराने का वक्त आ गया है। ऐसे में इन संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि RO के पानी के खराब होने के संकेत क्या हैं। पढ़ते हैं आगे..,
यह सबसे जरूरी संकेत है। यदि आपको पानी पीने में कुछ कसैला, कड़वा या अजीब सा लग रहा है, तो समझ लीजिए कि फिल्टर गंदगी नहीं रोक पा रहा है।

पानी से क्लोरीन या सड़ी हुई मिट्टी जैसी गंध आना इस बात का संकेत है कि कार्बन फिल्ट खराब हो चुका है।
क्या आपका RO वॉटर टैंक भरने में सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है? यदि नल से पानी का प्रेशर बहुत धीमा हो गया है, तो इसका मतलब है कि फिल्टर में मिट्टी, धूल और अन्य गंदगी जमा होकर उसे जाम कर चुकी हैं। यह दबाव मोटर पर भी बुरा असर डालता है, जिससे वह खराब हो सकती है।
साफ पानी पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होना चाहिए। अगर आपको पानी के गिलास में कुछ बारीक कण तैरते हुए दिखें या पानी हल्का मटमैला नजर आए, तो यह खतरे की घंटी है। इसका अर्थ है कि फिल्टर की झिल्ली (Membrane) फट चुकी है या पूरी तरह खराब हो गई है, जिससे गंदगी सीधे आपके पीने के पानी में आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें - RO प्यूरीफायर कर रहा है परेशान? जानिए कैसे करें घर पर 10 मिनट में फिल्टर की सर्विसिंग
RO लगवाने का मुख्य कारण पानी के TDS (Total Dissolved Solids) को कम करना होता है। यदि आपके पास TDS मीटर है, तो समय-समय पर इसकी जांच करें। यदि शुद्ध पानी का TDS अचानक बढ़ने लगे, तो यह संकेत है कि मेम्ब्रेन अब काम नहीं कर रही है। उच्च TDS वाला पानी किडनी और पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है।

फिल्टर जब पूरी तरह चोक हो जाते हैं, तो पानी को खींचने के लिए पंप को अधिक जोर लगाना पड़ता है। इस स्थिति में मशीन से घरघराहट जैसी तेज आवाजें आने लगती हैं। अगर आपकी मशीन सामान्य से ज्यादा शोर कर रही है, तो तुरंत मैकेनिक को बुलाएं।
इसे भी पढ़ें - बारिश में आ रहा है नल से गंदा पानी? बिना फिल्टर और RO के इन 5 तरीकों से करें साफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।