-1776681256065.webp)
आजकल हर कोई चाहता है कि उसके खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। लड़कियां और महिलाएं तो अपने कपड़ों से लेकर मेकअप तक का खूब ख्याल रखती हैं। हालांकि, मेकअप, फुटवियर, आउटफिट्स पर तो सब ध्यान दे देते हैं, लेकिन बालों को ऐसे ही स्टाइल कर लेते हैं। अगर फेस शेप के हिसाब से हेयरस्टाइल किए जाएं, तो आपका लुक और भी निखरकर सामने आ सकता है।
अक्सर गोल चेहरे वाली लड़कियां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि उन पर कौन सा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा। कई बार उन्हें लगता है कि हर स्टाइल उनके चेहरे को और भी ज्यादा गोल दिखाएगा, लेकिन (डबल चोटी (दो चोटियां) सिर्फ स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए नहीं है? अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो ये गोल चेहरे पर भी बहुत ही क्यूट और स्टाइलिश लगती है। हम आपको कुछ आइडियाज दे रहे हैं। आइए देखते हैं-
-1776680899355.jpg)
अगर आपका फेस राउंड है तो इस तरह की डबल चोटी वाला लुक आप पर बहुत सूट करेगा। इसमें जैसा कि आप देख रही हैं कि ऊपर से बालों को गूंथकर नीचे की तरफ खुला छोड़ दिया गया है। इससे आपका चेहरा थोड़ा स्लिम और लंबा दिखेगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyle For Summer: पसीने से बाल नहीं होंगे खराब, जब बनाएंगी ये हेयरस्टाइल
Image Credit- Pinterest/Love Hairstyles | Tutorials & Ideas: Updo, Braid, Bob, Fishtail, Bun
-1776680908040.jpg)
राउंड फेश के लिए इस तरह की डबल फिशटेल चोटी भी बहुत क्यूट लगेगी। इसमें आगे से कुछ लटें खुली रखी गई हैं। इससे आपके चेहरे को स्लिम लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/Mahfuz Rana
-1776680917578.jpg)
अगर आपके बाल बहुत पतले हैं और चेहरा गोल है, तो ये डच वॉल्यूम ब्रेड आपके लिए एकदम सही रहेगा। इसमें चोटियों को थोड़ा ढीला करके गूंथा गया है, जिससे बालों को बाउंस और फुलर लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyles for Long Face Shape: लंबे चेहरे वाली लड़कियों पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग
Image Credit- Pinterest/Khans
-1776680928978.jpg)
अगर आप कुछ फंकी और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो ये हेयरस्टाइल आपके गोल चेहरे पर बहुत अच्छा लगेगा। इसमें जैसा कि आप देख रही हैं कि सिर के एक तरफ चोटी गूंथकर बाकी बालों की बबल पोनीटेल बनाई गई है, ये आपको एक क्यूट सा लुक देगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्स पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम
Image Credit- Pinterest/Hair Wiser | Haircut Ideas and Hairstyle Inspiration
-1776680940848.jpg)
गोल चेहरे वाली लड़कियों के लिए ये हाफ-अप डबल बन्स हेयरस्टाइल भी बहुत प्यारा लगेगा। इसमें आधे बालों को ऊपर दो छोटे बन्स में बांधा गया है और बाकी बालों को खुला छोड़ा गया है। इससे आपका चेहरा बहुत प्यारा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyle For Round Face: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
Image Credit- Pinterest/bhagori
तो अगर आपका फेस भी राउंड शेप में है और आप कुछ स्टाइलिश हेयरस्टाइल देख रही हैं तो हम आपको दो चोटी के हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/patrycja/The Style Hack
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।