
गर्मियों में जब भी हमें ज्यादा पसीना आता है, तो हम कोशिश करते हैं कि अपने बालों को बांधकर रखें। ऐसे में आप अपने बालों के हेयरस्टाइल को अलग तरह से क्रिएट कर सकती हैं, ताकि आपके बाल पसीने की वजह से खराब और चिपचिपे नजर न आए। आइए बताते हैं किस तरह के हेयरस्टाइल को आप क्रिएट कर सकती हैं और बालों को पसीने से बचा सकती हैं।
अगर आपको ब्रेड हेयर स्टाइल बनाना पसंद है, तो ऐसे में आप हाई ब्रेड हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल से आपके बालों में पसीना नहीं लगेगा। साथ ही आप हाई ब्रेड भी आसानी से बना पाएंगी। इसके लिए आपको पहले सारे बालों को इकट्ठा करके पोनीटेल बनानी है। इसके बाद इसमें ब्रेड को क्रिएट करना है, ताकि आपका हेयरस्टाइल अच्छा लगे।

गर्मियों में स्टाइल करने के लिए आप टू साइड बन हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयरस्टाइल को क्रिएट करने के लिए आपको बीच बालों का पार्टिशन करना है। इसके बाद आपको दोनों तरफ बन क्रिएट करना है। आप आगे की तरफ फ्लिक्स निकालनी है। इससे आपके बालों का हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही आप सुंदर नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्स पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम
पसीने से आपके बाल खराब न हों। ऐसे में आप ट्विस्टेड बन हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयरस्टाइल को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही हेयरस्टाइल अच्छे से क्रिएट हो जाएगा। इसके लिए आपको आगे के बालों को स्लीक बनाना है। फिर बालों को ट्विस्ट करके हाई बन हेयरस्टाइल क्रिएट करना है। इससे आपका हेयरस्टाइल का लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप इसे हर बार बनाना पसंद करेंगी।

यह भी पढ़ें- सिंपल हेयरस्टाइल को इन ट्रेंडी और स्टाइलिश Hair Accessories से दें क्लासी टच
इस बार आप ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, जिससे आपके बालों का लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।