
Hairstyles For Eid: ईद का इंतजार बच्चों और महिलाएं हर किसी को बेसब्री से होता है। ईद पर लड़कियों को खासतौर पर तैयार होना बेहद पसंद होता है। पर्व आने से महीने भर पहले से शॉपिंग शुरू हो जाती है। सुंदर कपड़े के साथ मैचिंग ज्वेलरी, सैंडल्स और जरूरी एक्सेसरीज खरीदे जाते हैं। हर एक महिला की कोशिश होती है कि वह बेहद ही खूबसूरत और सब से हटके दिखे। अब ऐसे में अक्सर लड़कियां कपड़े और एक्सेसरीज तो अच्छे से पहन लेती हैं, लेकिन बारी जब बालों को संवारने की आती है, तो वह मुश्किल होता है। समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे स्टाइल करें कि परफेक्ट लुक मिले।
अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि ईद के मौके पर कौन सा हेयरस्टाइल करें, तो यहां बताई गई स्टाइल बना सकती हैं।

अगर आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स स्टाइल रख सकती हैं। इसके लिए बालों के नीचे वाले हिस्से को हल्का कर्ल करें। फिर सामने से छोटे सेक्शन लेकर उन्हें ट्विस्ट करते हुए पीछे की ओर पिन से सेट कर लें।
इस स्टाइल को आप अनारकली सूट या शरारा ड्रेस के साथ बना सकती हैं। साथ ही आप बीच में मांग निकालकर मांग-टीका भी लगा सकती हैं, जो एकदम रॉयल लुक देगा।

अगर गर्मी बहुत ज्यादा है और आप बालों को बांधना चाहती हैं, तो गजरे वाला लो-बन स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए बालों को पीछे की तरफ ले जाकर एक साफ जूड़ा बनाएं। इसके बाद असली मोगरे के फूलों या गजरे से सजाएं। यह हेयरस्टाइल साड़ी या भारी दुपट्टे वाले सूट के साथ एलिगेंट लगता है।

अगर आप बालों में कुछ ऐसा स्टाइल करना चाहती हैं, जो पूरा दिन सेट रहे, तो आप साइड ब्रेड स्टाइल कर सकती हैं। साधारण चोटी की जगह आप फिशटेल ब्रेड बना सकती हैं।
इसे थोड़ा ढीला रखें। ऐसा करने से यह लुक मॉडर्न लगेगा। इसमें आप छोटी-छोटी मोतियां या हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। यह स्टाइल खासतौर पर कम उम्र की लड़कियों पर बेहद खूबसूरत लगता है।

अगर आपका आउटफिट बहुत हैवी है और आप अपने नेकलाइन या झुमकों को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो स्लीक हाई पोनीटेल बनाएं। बालों को अच्छे से कोम्ब करके ऊपर की तरफ बांधें। यह हेयरस्टाइल आपको एक शार्प और कॉन्फिडेंट लुक देता है। इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए रबर बैंड के ऊपर बालों की एक पतली लेयर लपेट दें ताकि बैंड छुप जाए।
इसे भी पढ़ें- ईद के लिए इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pintresrt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।