herzindagi
Which Pet is Legal in India

क्या आपको भी है पालतू जानवरों को पालने का शौक? जानें किन एनिमल्स के लिए लाइसेंस है जरूरी...वरना हो जाएगी मुसीबत भारी

Which Pet is Legal in India: क्या आपको भी घर पर जानवर पालने का शौक है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि कुछ जानवर ऐसे भी हैं, जिन्हें पालने के लिए आपके पास लाइसेंस होना जरूरी है। वहीं, बहुत से जानवरों को घर में पालना सख्त मना है। आइए जानें, किन जानवरों को पालने के लिए लाइसेंस जरूरी है? 
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 15:23 IST

Is a Pet License Mandatory in India: भारत में बहुत से लोग पालतू जानवरों को पालने का शौक रखते हैं। दुनिया के कई देशों में लोग पालतू जानवर रखते हैं, लेकिन सभी जगह इनके लिए कुछ नियम बने हुए हैं। बहुत से लोग घरों में कुत्ते और बिल्ली पालना पसंद करते हैं। लोग घरों में बिल्ली, पक्षी, खरगोश समेत कई जानवर पालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जानवरों को पालने के कुछ नियम हैं। 

भारत में घर के अंदर जानवर पालने के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। हालांकि, लोग जानकारी के आभाव में किसी भी जानवर को पाल लेते हैं। इसकी वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। आइए जानें, किन जानवरों को पालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है?

यह भी देखें- दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों के बारे में जानें

किन जानवरों को पालने की मिलती है इजाजत?

Which animals are allowed to be kept as pets

भारत में हर तरह के जानवरों को पालने की इजाजत नहीं मिलती। भारत में कुत्ता पाला जा सकता है, लेकिन आप हर नस्ल के कुत्ते को घर में नहीं पाल सकते हैं। कुत्ता पालने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन के पास पंजीकरण करवाना होगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के पास पंजीकरण के दौरान नस्ल की भी जांच करवानी होगी। 

बिल्लियों के लिए भी लाइसेंस लेना है जरूरी

पालतू जानवरों में लोग कुत्ते के बाद बिल्ली को ज्यादा पालते हैं। पेट शॉप वाले भी कुत्तों के साथ बिल्लियां भी बेच सकते हैं। साथ ही लोग इन्हें खरीद सकते हैं। इसके लिए पशुपालक या विक्रेता के पास लाइसेंस होना जरूरी है। इसे हर साल रिन्यू करवाना पड़ता है। भारत में गाय-भैंस भी खूब पाली जाती हैं। इन्हें अगर आप व्यवसाय के लिहाज से पाल रहे हैं, तो आपके पास इसका भी लाइसेंस होना चाहिए। 

इसके अलावा, आप घर पर कबूतर, खरगोश, मुर्गे और  छोटी मछलियां पाल सकते हैं। इसके लिए आपको नगर निगम में पंजीयन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

भारत में किन जानवरों को पालना मना है?

Which animals are prohibited to keep in India

अगर आपको पक्षी पालने का शौक है, तो आपके लिए बुरी खबर है। बहुत से लोग तोता पालते हैं, लेकिन भारत में तीतर, तोता, बत्तख, मोर, उल्लू और बाज आदि पालना मना है। इसके अलावा, आप ऊंट, हिरन, बंदर, हाथी, शेर, तेंदुआ जैसे जानवरों को भी घर में नहीं पाल सकते हैं। इसी तरह से मगरमच्छ, सांप और कछुए पालना भी गैर-कानूनी माना जाता है। 

यह भी देखें- जानें पेट्स की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।