जानें घर में कुत्ता पालना सही है या गलत

माना जाता है कि कुत्ता पालना किसी भी धर्म में शुभ नहीं है। जो व्यक्ति मांस भी खाते हैं उनके लिए भी कुत्ता पालना अशुभ माना गया है।

is it right or wrong to keep dog  home

आज के समय में हर कोई घर में कुत्ते पालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कुत्ता पालना सही है या गलत। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कुत्ते पालने के साथ-साथ उन्हें बिल्कुल अपने बच्चों की तरह रखते हैं। वह उनके साथ खाते हैं, साथ में सोते हैं और साथ में रहते हैं।

लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसे घर में कभी देवी देवता वास करेंगे। यह सत्य है कि पशुओं को प्यार देना एक शुभ कार्य होता है। लेकिन आज का समय बिल्कुल बदल गया है, आजकल लोग गौ माता को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। लेकिन घर में कुत्तों की सेवा कर रहे हैं।

अगर आप भी घर में कुत्ता पाल रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि कुछ ऐसी चीजें है जिनकी वजह से मां लक्ष्मी आपके परिवार से नाराज हो जाती है, लेकिन यह बात परिवार को पता नहीं चल पाती।।

इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर में कुत्ता पालना सही होता है या गलत।

जानें घर में कुत्ता रखना शुभ है नहीं?is it good to keep a dog at home

  • माना जाता है कि जो परिवार में घर में कुत्तों को पालते हैं। उनके घर में नहीं हवन , यज्ञ और देवताओं पर चढ़ाए जा रहे भोग को देवता स्वीकार नहीं करते। (हवन की राख के उपाय)
  • इसलिए अगर आप घर में कोई पूजा वाला कार्य कर रहे हैं, तो आस पास कुत्ते को आने न दें।
  • साथ ही अगर घर में किसी का देहांत हुआ है और आपके घर में कुत्ता है, तो जो वस्तुएं आप देवताओं को चढ़ाने के लिए रखते हैं, वह आपके प्रियजन की आत्मा को शांति को नहीं मिल पाती। उससे देवता रूठ सकते हैं। इससे आत्मा की मुक्ति में भी बाधा उत्पन्न होती है।
  • कहा जाता है कि मृत्यु के बाद जो भी कार्य किये जाते हैं, वह असरदार नहीं होंगे क्योंकि आपके घर में कुत्ते घूमते हैं।
  • कुत्तों के मात्र छूने से ही ब्राह्मणों के यज्ञ खंडित हो जाते हैं। इसलिए कुत्तों कोयज्ञ से दूर रखना चाहिए। कहा जाता है कि कुत्ता पालना किसी भी धर्म में शुभ नहीं है। जो व्यक्ति मांस भी खाते हैं उनके लिए भी कुत्ता पालना अशुभ माना जाता है।
  • अगर आपको कुत्तों से स्नेह है तो यह अच्छी बात है। लेकिन आप उसे घर के बाहर ही रखिए, प्रतिदिन खाना खिलाइए , उसकी सेवा करिए। लेकिन केवल घर के बाहर। क्योंकि जैसे ही कुत्ते घर में प्रवेश करते हैं, आपके घर से प्रभु का निवास होना संभव नहीं हो पाता।

यह लेख शास्त्र और धर्म को मानने वाले लोगों के लिए है। आधुनिक विचारधारा के लोग इससे सहमत या असहमत होने के लिए बाध्य नहीं है। आज के समय में लोगों को कुत्ता पालना पसंद है और यह उनकी अपनी राय है। इसलिए कुछ लोगों को यह बातें तथ्यहिन लग सकती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP